{"_id":"5ca833bdbdec22143356dd70","slug":"upsc-topper-sunil-sheoran-interview-and-success-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईएएस बनना है, तो यूपीएससी क्लीयर करने वाले इस पति-पत्नी का फॉर्मूला अपनाएं, रच देंगे इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस बनना है, तो यूपीएससी क्लीयर करने वाले इस पति-पत्नी का फॉर्मूला अपनाएं, रच देंगे इतिहास
आईएएस अफसर बनना चाहते हैं, तो यूपीएससी क्लीयर करने वाले इस असिस्टेंट कमिश्नर पति-पत्नी का फॉर्मूला अपनाइए। निश्चित ही सफलता मिलेगी और इतिहास रच देंगे, लीजिए सफलता के टिप्स।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
यूपीएससी 2019 की परीक्षा में हरियाणा के रोहतक जिले के सुनील श्योराण ने 192वीं रैंक हासिल की है। सुनील ने चौथी बार में एग्जाम क्लीयर किया। वर्ष 2018 में उन्होंने 250वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने पहली बार वर्ष 2016 में पत्नी के साथ परीक्षा दी थी, जिसमें पत्नी स्वाति ने 313वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल दोनों पति-पत्नी नागपुर में इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद तैनात हैं।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
मूल रूप से बेरी के डराणा गांव निवासी सुनील श्योराण के रिजल्ट की खबर जैसे ही घर तक पहुंची, खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। अब बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सुनील की शादी तीन साल पहले चरखी दादरी की रहने वाली स्वाति से हुई थी। दोनों ने शादी के बाद ही साथ में सिविल सेवा की तैयारी करनी शुरू कर दी थी। दोनों ने तैयारी के दौरान एक-दूसरे का सहयोग किया और अब दोनों आईएएस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
सुनील ने बताया कि यह सफलता कड़ी मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद से ही मिली है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए हम पति-पत्नी आपस में ही डिस्कस कर हल निकाल लेते थे। इससे तैयारी के दौरान काफी मदद मिलती थी। सेल्फी स्टडी पर ज्यादा फोकस किया। तैयारी के दौरान ताजा मुद्दों पर ज्यादा ध्यान दिया। अखबार और मैगजीन से ज्यादा मदद मिली। जो अन्य तैयारी करने वालों के लिए भी यह जरूरी होता है।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
राइटिंग प्रैक्टिस पर भी फोकस किया। रोजाना ऑनलाइन 6 से 8 घंटे तक लगातार पढ़ाई करते थे। कभी अपने लक्ष्य का पीछा करना नहीं छोड़ा और सफलता हाथ लग गई। स्पेशल टॉपिक बनाकर अभ्यास किया, ऑनलाइन स्टडी भी की। इसलिए मुश्किल नहीं हुई। कोई भी लक्ष्य तब तक मुश्किल है, जब तक उसे ईमानदारी से हासिल करने की कोशिश नहीं हो। लक्ष्य को लेकर कोशिश निरंतर करो, असफलता को भी सफलता पाने का एक स्टेप समझो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।