{"_id":"5722faa64f1c1b783ba924de","slug":"toy-train-toy-train-booking-summer-vacation-luxurious-coach-in-toy-train","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कालका टू शिमलाः टॉय ट्रेन में अब शाही ठाठबाट से सफर, बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका टू शिमलाः टॉय ट्रेन में अब शाही ठाठबाट से सफर, बुकिंग शुरू
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉय ट्रेन से कालका टू शिमला का सफर अब और भी सुहावना और शाही ठाठबाट के साथ होगा, वो भी झरोखा कोच और शिवालिक पैलेस में।
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। गर्मी की छुट्टियों में अपने सफर को लग्जरी बनाना चाहते हैं तो झरोखा आरए-100, आरए-200 में जरूर सफर करें। क्योंकि इसके शाही ठाटबाज को आप सफर के बाद भूल नहीं पाएंगे। यह ट्रेन एक ही कोच की है। इसे अपनी सुविधा अनुसार एक फैमिली पूरा कोच बुक करा सकती है।
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
झरोखा : इस कोच में आठ यात्री एक साथ सफर करते हैं। इसका किराया 29 हजार है।
आरए-100 : इस कोच में 8 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। किराया 36 हजार है।
आरए-200 : इस कोच में 9 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। किराया 27 हजार है।
आरए-100 : इस कोच में 8 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। किराया 36 हजार है।
आरए-200 : इस कोच में 9 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। किराया 27 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
अंबाला मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि यात्री टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इसके लिए 27 से 36 हजार तक किराया निर्धारित किया गया है। बुकिंग के बाद आप अपनी सुविधा अनुसार कालका से शिमला 96 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पूरे कोच में छोटे मेज, आकर्षक सजावट व बेहतरीन कांच की खिड़कियां बनाई गई हैं। ताकि यात्रा पर आने वाले पर्यटक वादियों को आनंद ले सकें।
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
साथ ही झरोखा कोच में आउटडोर कोच के लिए दो सीटों के साथ बेहतरीन मेज लगाया गया है। कोच के बाहर ड्रेसिंग रूम जैसे स्थान का भी प्रबंध किया गया है। कोच के आउटडोर में दोनों तरफ दो-दो सीटों के साथ बेहतरीन मेज लगी है। अगर आप वातावरण में गर्मी महसूस कर रहे या बडौग के 752 फुट लंबे टनल के अंधेरे से डर रहे हैं, तो लग्जरी कोच के भीतर जाकर बैठ सकते है, जहां एसी भी लगी है।