{"_id":"6b0203669765cce9b00ee012","slug":"kalka-resounded-with-the-cry-jo-bole-so-nihal-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-143955-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जो बोले सो निहाल से गूंजा कालका....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जो बोले सो निहाल से गूंजा कालका....
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को पातशाही पहली गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुंदर पालकी में सुशोभित किया गया। पंज प्यारे नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे थे। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।
नगर कीर्तन में गुरु की फौजां ने गतका के करतब दिखाए।वहीं, विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी नगर कीर्तन में भाग लिया। संगत ने गुरु जी के शबदों का गायन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगर कीर्तन का शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया और संगत के लिए दूध, फल व लड्डुओं के लंगर लगाए।
नगर कीर्तन पातशाही पहली गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर मेन बाजार, लोअर बाजार और रेलवे रोड से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान हरबंस सिंह, भूपिंद्र सिंह सिद्धू सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे। संवाद