रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम के पास 100 से ज्यादा लग्जरी मोडिफाइड गाड़ियां थी। जिनकी सच्चाई अब सामने आई है, देखिए
2 of 6
Gurmeet Ram rahim
- फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम उस अनुयायी पर ज्यादा मेहरबान होता था जो अपनी जमीन डेरे के नाम कर देता था। पुलिस की ओर से सिरसा हिंसा में अदालत को सौंपी रिपोर्ट में आरोपियों के हवाले से इसका जिक्र किया गया है।
3 of 6
राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)
डेरामुखी की मोडिफाइड बाइक के साथ रंगेहाथ पकडे़ गए गुरसेवक ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार काफी सालों से डेरे से जुड़ा है और राम रहीम का करीबी है। वर्ष 2014 में उनके परिवार ने दो एकड़ जमीन डेरे के नाम कर दी थी। इसके बदले में बाबा ने उन्हें बीएमडब्लू टू सीटर लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की थी। यानि डेरे को जमीन देने वालों को राम रहीम अपनी महंगी गाड़ियां गिफ्ट कर देता था।
25 अगस्त को डेरा प्रमुख को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया तो डेरा अनुयायी भड़क गए और आगजनी उतर गए। गुरसेवक पुलिस की जवाबी कार्रवाई से भाग खड़ा हुआ और डेरे में चला गया। गुरसेवक ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को वह डेरा प्रमुख की बाइक अपने घर ले गया और पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
5 of 6
राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)
रात को कॉलोनी में होती थी बैठकें
सीबीआई अदालत के फैसले को भांपते हुए डेरा सच्चा सौदा के भंगीदास और 15 मेंबर कमेटी के सदस्यों ने डेरा और कल्याण नगर में रात को मीटिंग करनी शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार भंगीदास सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त से पहले ही कॉलोनी में होने वाली मीटिंग में सरकार पर दबाव बनाकर बाबा को रिहा करवाने के तरीके तलाश किए जा रहे थे। मीटिंग में डेरा की 15 मेंबर कमेटी के सदस्य विक्रम, जसमेर, संदीप राणा, चमकौर, किशोर कुमार, गोलो मौसी, गुरदात सिंह, हनीप्रीत का पीए राकेश सहित सैकड़ों अनुयायी शामिल होते रहे।