फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उफ! पतंग उड़ाने का ऐसा अंजाम, खौफनाक तस्वीरें

Sat, 11 Oct 2014 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 11 Oct 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन

उफ! पतंग उड़ाने का ऐसा अंजाम, खौफनाक तस्वीरें

terrible consequences of Kite flying

पतंग उड़ाने की वजह से 3 बच्चों को इतना खौफनाक अंजाम भुगतना पड़ेगा किसी ने सोचा भी नहीं था। पंजाब के गांव देसूमाजरा(मोहाली) में शुक्रवार शाम पतंग उड़ाते समय तीन बच्चे हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर पूरी तरह झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया।


उफ! पतंग उड़ाने का ऐसा अंजाम, खौफनाक तस्वीरें

terrible consequences of Kite flying

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को पीजीआई ले जाने को कहा। लेकिन, बच्चों के अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह उन्हें पीजीआई नहीं ले जा सके। इसके बाद पेरेंट्स अस्पताल के बाहर आ गए इलाज के ‌लिए पैसे जुटाने आधे घंटे तक राहगिरों से पैसों की गुहार लगाते रहे। 

उफ! पतंग उड़ाने का ऐसा अंजाम, खौफनाक तस्वीरें

terrible consequences of Kite flying

लोगों की भीड़ वहां जुटने लगी और उन्होंने अस्पताल के फैसले का विरोध किया। सभी बच्चों को फिर से अस्पताल ले गए। लोगों के दबाव को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज किया। घायलों में विपिन (13), हिमांशु (9) और नीतिन (साढ़े 8 साल) का है। विपिन 20 प्रतिशत झुलसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उफ! पतंग उड़ाने का ऐसा अंजाम, खौफनाक तस्वीरें

terrible consequences of Kite flying

करेंट से झुलसे नीतिन के भाई वीराशू का कहना है कि उसका भाई तड़प रहा था, लोगों से मदद की गुहार लगा रहा था, लेकिन कोई आगे नहीं आया। बच्चों को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां भी उनका इलाज करने में डॉक्टरों ने लापरवाही दिखाई।

विज्ञापन

उफ! पतंग उड़ाने का ऐसा अंजाम, खौफनाक तस्वीरें

terrible consequences of Kite flying

घायल नितिन ने बताया कि  वह घर से कुछ दूरी पर ही पतंग उड़ा रहे थे। इसी बीच विपिन की पतंग बिजली की तारों से लिपट गई। जैसे ही वे पतंग को निकालने लगा। उसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गए। उसके बाद उन्हें कुछ पता नहीं चला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed