BSF से बर्खास्त किए जाने के बाद तेज बहादुर यादव ने पहली बार मीडिया से बातचीत की है। इस बातचीत में उन्होने एक बार फिर सैन्य अधिकारियों के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए है, पढ़िए
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके बीएसएफ जवानों को खराब खाना परोसे जाने की शिकायत करने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर को बीएसएफ से बर्खास्त कर दिया गया है। बीएसएफ से बर्खास्त किए जाने के बाद तेज बहादुर ने पहली बार मीडिया से बात की है।
तेज बहादुर ने कहा कि, 'आशा है कि मुझे न्याय मिलेगा, मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि सभी सेना के अधिकारी भ्रष्ट हैं लेकिन 50% अधिकारी खराब खाने के लिए जिम्मेदार हैं।'
तेज बहादुर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि काफी दिनों से ये प्रकिया चल रही थी, लेकिन मेरी लड़ाई जारी रहेगी। तेज बहादुर का कहना है कि मैंने भी भगत सिंह की तरह ही अंधे-बहरों को जगाने के लिए ये बम फोड़ा था।
5 of 11
तेजबहादुर यादव
- फोटो : SELF
तेज बहादुर ने कहा कि जब से मेरा वीडियो वायरल हुआ उसके बाद से इन लोगों ने मुझे अंडर कस्टडी रखा, मुझे अरेस्ट करके रखा। मैं चाहूं तो मैं उन सबके नाम बता सकता हूं। मेरे पास सब सबूत थे इसलिए मैंने वीडियो बनाया था।