इस राज्य में अब हाईवे के पास बैंक्वेट हॉल और मैरिज पैलेस में शराब परोसी जाएगी। प्रदेश सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है।
2 of 5
शराब पर प्रतिबंध
- फोटो : Getty
पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार द्वारा हाईवे के आसपास बैंक्वेट हॉल और मैरिज पैलेस में शराब परोसने की छूट मिलने पर खुशी जताई है। एसोसिएशन के महासचिव अमरवीर सिंह का कहना है कि अब कारोबार में फिर से रौनक लौट आएगी।
3 of 5
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे के आसपास पांच सौ मीटर के दायरे में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद अधिकतर होटल और मैरिज पैलेस में शराब की बिक्री और परोसना बंद हो गया था।
बाद में सूबा सरकार ने अधिकतर स्टेट हाईवे का दर्जा कम करके राहत दी, लेकिन कुछ नेशनल हाईवे बच गए। इस पर सरकार ने माहिरों की राय ली। इसमें साफ हुआ कि बैंक्वेट हाल में शराब परोसने पर पाबंदी नहीं है। इसी के तहत यह राहत दी गई है।
अमरवीर सिंह ने कहा है कि पाबंदी के बाद साठ से सत्तर फीसदी तक कारोबार प्रभावित हुआ था। इससे होटल कारोबारी पसोपेश में थे। अब सरकार द्वारा राहत मिलने से फिर कारोबार बेहतर ढंग से चल पाएगा। इस अवसर पर हुई बैठक में प्रधान मनजीत सिंह नागपाल समेत कई होटल उद्यमी मौजूद रहे।