फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांव में लगी मूसेवाला की मूर्ति: पिता बोले- बेटे को सुरक्षा नहीं मिली, मारने वालों को 200 पुलिसकर्मी और बुलेटप्रूफ गाड़ियां क्यों?

Mon, 18 Jul 2022 08:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Jul 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
Statue of Sidhu Moose Wala unveiled in Mansa of Punjab
मूसा गांव में लगी सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति मानसा जिले गांव मूसा में लगाई गई है। यह मूर्ति वहां स्थापित की गई, जहां पर गायक का अंतिम संस्कार किया गया था। गायक के पिता बलकौर सिद्धू और माता चरण कौर ने अपने गांव में गायक की मूर्ति स्थापित की है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के अभिभावकों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने वीडियो जारी दो करोड़ रुपये की पेशकश करने का जो दावा किया है उसमें कोई सच्चाई नहीं है। गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि उनके बेटे को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। 

Statue of Sidhu Moose Wala unveiled in Mansa of Punjab
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

बेटे को सुरक्षा नहीं, मारने वालों को 200 पुलिसकर्मी और बुलेटप्रूफ गाड़ियां क्यों
उन्होंने कहा कि उनका बेटा दो करोड़ का टैक्स भरता था लेकिन सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी। अब मारने वालों को जब कोर्ट में पेश करने लाया जाता है तो उनके साथ 200 पुलिसकर्मी और बुलेटप्रूफ गाड़ियां क्यों दी जा रही हैं। बता दें कि गोल्डी बराड़ ने वीडियो जारी कर दावा किया था कि सिद्धू मूसेवाला ने यूथ अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल मामले में दुश्मनी सुलझाने के लिए दो करोड़ रुपये की पेशकश की थी।

Statue of Sidhu Moose Wala unveiled in Mansa of Punjab
बेटे की प्रतिमा से लिपटे पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे और परिवार ने कभी किसी के साथ कुछ गलत नहीं किया और सोशल मीडिया पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हत्या की इस साजिश में शामिल गैंगस्टर आज अपने मानवीय अधिकारों की बात कर और न्याय प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर बचने का प्रयास कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Statue of Sidhu Moose Wala unveiled in Mansa of Punjab
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

बलकौर सिंह ने कहा कि आरोपियों को पेशी पर लाया जाता है तो उनके साथ 200 पुलिस वाले और बुलेट प्रूफ गाड़ियां होती हैं, क्या इस पर किसी तरह का कोई खर्च नहीं होता, उनको आम कैदियों की तरह क्यों नहीं लाया जाता। बलकौर सिंह ने कहा कि उनका बेटा दो करोड़ रुपये टैक्स अदा करता था, उसका क्या हश्र हुआ, ये सबके सामने है। क्या मूसेवाला का तरक्की करना ही गुनाह हो गया। उन्होंने कहा कि टीवी चैनल के माध्यम से आरोपी सरेआम कहते हैं कि उन्होंने सिद्धू को मरवाया है, फिर उनको सुरक्षा क्यों दी जा रही है, उनके बेटे को सड़क पर जाते गोलियां मार दी गईं और आरोपियों को कोर्ट में पेश करते वक्त भारी सुरक्षा के साथ लाया जाता है, जो आज कानून का फायदा उठाकर मानवीय अधिकारों की बात करते हैं। 

विज्ञापन
Statue of Sidhu Moose Wala unveiled in Mansa of Punjab
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के लिए मानवीय अधिकार कहां गए थे। मूसेवाला की माता चरण कौर ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला शेरनी का पुत्र था, जिसके लिए आज दुनिया में हर मां उनका दर्द महसूस कर रही है। उनका बेटा काबिल था। उन्होंने कहा कि जब तक देश-विदेश में बैठे आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता, तब तक इंसाफ अधूरा रहेगा। मां चरण कौर ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला खुद तो बयान नहीं दे सकता। उन्होंने पीजीआई में भर्ती अनेक नौजवानों की जान बचाई है, जो सिद्धू पर आरोप लगा रहे हैं, वह उसका चरित्र बिगाड़ने के अलावा और कुछ नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed