{"_id":"6b0b398a7073557c140f6962","slug":"scientific-thinking-showcased-through-120-models-dadumajra-school-wins-the-trophy-in-the-junior-category-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1185046-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 120 मॉडलों से दिखाई वैज्ञानिक सोच, डड्डूमाजरा स्कूल ने जीती जूनियर वर्ग की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 120 मॉडलों से दिखाई वैज्ञानिक सोच, डड्डूमाजरा स्कूल ने जीती जूनियर वर्ग की ट्रॉफी
विज्ञापन
एससीईआरटी में 54वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का समापन, 50 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एससीईआरटी में आयोजित 54वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। प्रदर्शनी में 50 स्कूलों के विद्यार्थियों ने 120 मॉडल पेश किए। इस साल की थीम ‘विकसित भारत के लिए विज्ञान, तकनीक और नए आविष्कार’ रखी गई थी। एससीईआरटी के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र सिंह दहिया ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एनसीईआरटी, नई दिल्ली के डॉ. अरुण प्रताप सिकरवार भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी को करीब चार हजार लोगों ने देखा।
बॉक्स | जनवरी 2027 में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे हुनर
जूनियर वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी सरकारी हाई स्कूल डड्डूमाजरा और सीनियर वर्ग की ट्रॉफी सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26 ने जीती। प्रदर्शनी में पहला स्थान पाने वालों को 5100, दूसरा स्थान पाने वालों को 3100 और तीसरा स्थान हासिल करने वालों को 2100 रुपये दिए गए। अन्य प्रतिभागियों को 500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेता टीमें जनवरी 2027 में राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।