फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहादुर बेटाः 160 बच्चों की जिंदगी बचाकर गंवाई जान, जानिए इनके बारे में सब कुछ

Thu, 20 Jul 2017 09:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
soldier jaspreet singh killed in pakistan ceasefire voilation at naushera sector
भारतीय जवान जसप्रीत सिंह शहीद
भारत मां के बहादुर बेटे को शत शत नमन, जिसने 160 बच्चों की जान बचाई और दे गया अपनी जान। जानिए कौन है ये वीर सपूत और इनके बारे में सब कुछ।
soldier jaspreet singh killed in pakistan ceasefire voilation at naushera sector
भारतीय जवान जसप्रीत सिंह शहीद
कहता था मुझे दो कर्ज उतारने हैं, एक भारत मां का और दूसरा परिवार का। 160 बच्चों की जान बचाकर उसने भारत मां का कर्ज उतार दिया, ये जवान था पंजाब के मोगा का रहने वाला जसप्रीत सिंह। जिले के गांव तलवंडी मल्लियां का यह 24 साल का गबरू राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में घायल हो गया था।
soldier jaspreet singh killed in pakistan ceasefire voilation at naushera sector
भारतीय जवान जसप्रीत सिंह शहीद
घायल जसप्रीत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन जान देने से पहले इस बहादुर बेटे ने 160 बच्चों की जान बचाई। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की और जानकारी जसप्रीत के परिजनों तक पहुंचाई। जैसे ही घर में खबर पहुंची, कोहराम मच गया। जसप्रीत के मां बाप और भाई बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
soldier jaspreet singh killed in pakistan ceasefire voilation at naushera sector
इंडियन आर्मी की मार से घबराया पाक - फोटो : PTI
शहीद के पिता स्वर्ण सिंह ने बताया कि जसप्रीत में बचपन से ही देशसेवा करने का जज्बा था। वो कहता था, पिताजी मैं बड़ा होकर सैनिक बनूंगा तथा देश के लिए शहीद होकर गांव व आपका नाम रोशन करूंगा। आज उसने अपनी बात सच करके दिखा दी, लेकिन मुझे अब चिंता है कि मैं परिवार का कर्ज कैसे उतारुंगा। जसप्रीत परिवार का इकलौता सहारा था, वो भी छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
soldier jaspreet singh killed in pakistan ceasefire voilation at naushera sector
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
जसप्रीत सिंह की मां हरजिंद्र कौर का रो रो कर बुरा हाल है। उन्होंने रोते रोते बताया कि जसप्रीत 9 महीने पहले घर आया था और बहन परविंदर कौर की शादी की थी। इसके लिए उसने डेढ़ लाख का कर्ज लिया था। दो भाई कुलदीप सिंह और गोपी अभी पढ़ रहे हैं। छोटी बहन वीरपाल कौर भी पढ़ रही है, लेकिन अब सभी का क्या होगा। पढ़ाई कैसे पूरी होगी, कर्ज कैसे उतरेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed