सावन का महीना चल रहा है, ऐसे में अगर नाग नागिन दिख जाएं और वो भी आशिकी करते हुए तो क्या बात हो। तस्वीरें देखिए, आपके होश उड़ जाएंगे।
ये तस्वीरें हरियाणा के झज्जर में डिफेंस कॉलोनी की है। सावन के महीने में यहां नाग नागिन का यह जोड़ा देखने को मिला, जो रासलीला करने में मगन था कि लोगों ने वीडियो बना लिया।
देखते ही देखते खबर कॉलोनी में आग की तरह फैल गई और लोगों का जमावड़ा लग गया। करीब आधे घंटे तक यह जोड़ा एक दूसरे से लिपटता रहा और लोग देख देखकर खुश होते रहे।
सावन के महीने में इस तरह नाग नागिन का दिखना लोगों ने शुभ माना। किसी ने इन्हें छेड़ा नहीं, न ही भगाने की कोशिश की। अंधेरा होने के बाद ये जोड़ा नजर नहीं आया।
वहीं उसके बाद लोगों में दहशत भी देखने को मिली, क्योंकि यह पता नहीं चला कि नाग नागिन गए कहां। कहीं किसी घर में तो नहीं घुस गए, यह जानने के लिए सपेरे को भी बुलाया गया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।