द ग्रेट खली की चेली को रिंग में पीटने वाली महिला ने पहली बार ये राज खोला की वह सलवार सूट पहनकर अखाड़े में क्यों उतरी थी, आप भी जानिए सच।
2 of 6
wwe wrestler kavita dalal
हम बात कर रहे हैं wwe पहलवान, हार्ड केडी के नाम से मशहूर द ग्रेट खली की स्टूडेंट्स कविता दलाल की, जो हाल ही में डब्ल्यूडब्ल्यूई में खेल कर वतन लौटी। इस दौरान जब कविता दलाल से सलवार सूट पहनकर अखाड़े में उतरने का कारण पूछा गया तो उन्होंने एक बड़ा राज खोला। कविता ने बताया कि उन्हें पहलवानी में रुचि थी, लेकिन वे इसमें कुछ अलग करना चाहती थी, नाम कमाना चाहती थी।
3 of 6
wwe wrestler kavita dalal
कविता ने बताया कि इसके लिए उन्हें मौके की तलाश थी और उन्हें मिला। उस दिन वे बेटे को लेकर मुकाबला देखने गई थीं, लेकिन बुलबुल ने चैलेंज किया और वे सलवार सूट में ही उनसे भिड़ गई। कविता ने बताया कि सलवार सूट में अखाड़े में उतरकर उन्होंने भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का उद्देश्य भी पूरा किया। मैं चाहती थी कि दुनिया देखे की पहलवानी सलवार सूट पहनकर भी की जा सकती है।
गौरतलब है कि सोमवार को कविता दलाल अपने गांव मालवी पहुंची, जहां उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी बहादुर बेटी का स्वागत करने के लिए इकट्ठा हो गए। जैसे ही कविता दलाल एयरपोर्ट पर उतरी तो उनकी मां, सास और पूरा परिवार स्वागत में पलकें बिछाए खड़ा था। उसके बाद उन्हें ढोल नगाड़ों के साथ गांव ले जाया गया। यहां पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं व रुपयों से उनका स्वागत किया।
5 of 6
लेडी खली पहलवान कविता दलाल
कविता दलाल ने अमेरिका के फ्लोरिडा में 13 व 14 जुलाई को हुए wwe के मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। कविता दलाल को इस प्रदर्शन से उम्मीद है कि उसका चयन सितंबर माह में होने वाले डब्लूडब्लूई के दूसरे चरण के लिए हो जाएगा। इस इवेंट में दुनिया भर के 32 पहलवानों ने भाग लिया था। यह इवेंट सिंगल एलिमिनेशन पर आधारित था।