रणजी मैच के दौरान अंपायर से झगड़ना पंजाब रणजी टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल को भारी पड़ गया। बीसीआई ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। हालांकि अकेले केवल शुभमन गिल पर ही ये कार्रवाई नहीं हुई है। दिल्ली के कैप्टन पर भी बीसीआई ने सख्ती दिखाई है। आइए जानते हैं क्या है मामला...
रणजी मैच के पहले दिन अंपायर से झगड़ने के मामले में बीसीसीआई ने पंजाब रणजी टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल और दिल्ली रणजी टीम के कप्तान ध्रुव शौर्य के खिलाफ कार्रवाई की है। शुभमन गिल की सौ फीसदी और ध्रुव शौर्य की 50 फीसदी मैच फीस काट ली गई है।
3 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : फाइल फोटो
सूत्रों के अनुसार, रणजी मैच के अंतिम दिन बीसीसीआई ने यह निर्णय लिया। मैच रेफरी पी रंगनाथन ने शुक्रवार को दोनों टीमों के कप्तानों को बुलाकर पूरे मामले की सुनवाई की। उसके बाद मैच फीस काटने का निर्णय लिया गया।
4 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : फाइल फोटो
शुक्रवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब और दिल्ली की टीम के बीच रणजी ट्राफी का मुकाबला चल रहा था। इस मैच में पंजाब टीम के कैप्टन मंदीप सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर शुभमन गिल और सनवीर सिंह ने पारी की शुरुआत की। शुभमन गिल अभी 10 रनों के निजी स्कोर पर ही थे कि दिल्ली के मिडियम पेसर गेंदबाज सुबोध भट्टी की गेंद पर कैच आउट हो गए।
फैसले से नाराज होकर शुभमन अंपायर से उलझ गए। इसके बाद स्टेट अंपायर मोहम्मद रफी ने अपना फैसला बदल दिया। बदले हुए फैसले का दिल्ली के खिलाड़ियों ने मैदान में विरोध करते हुए गेंदबाजी करने से मना कर दिया। इसके बाद मैच रेफरी मैदान में गए और खिलाड़ियों से बात करके मैच दोबारा शुरू कराया। अब बीसीसीआई ने इसी विवाद को लेकर दोनों पर कार्रवाई की है।