फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperatures to rise again in Chandigarh; mercury to reach 37 degrees

Chandigarh News: चंडीगढ़ में फिर चढ़ेगा पारा, 37 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Tue, 22 Sep 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Temperatures to rise again in Chandigarh; mercury to reach 37 degrees
चंडीगढ़। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। बारिश नहीं होने से हवा में नमी कम हुई है और धूप का असर बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

22 से 24 सितंबर तक आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। 25 और 26 सितंबर को तापमान में मामूली गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रह सकता है। 26 और 27 सितंबर को पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मौसम में छिटपुट बदलाव देखने को मिल सकता है लेकिन चंडीगढ़ में धूप खिली रहेगी। न्यूनतम आर्द्रता 53 फीसदी तक गिरने से सुबह और शाम हल्की ठंडक का अहसास बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed