फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Advanced Eye Center's OPD will operate from the new OPD block starting today

Chandigarh News: आज से न्यू ओपीडी ब्लॉक में चलेगी एडवांस आई सेंटर की ओपीडी

Tue, 22 Sep 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The Advanced Eye Center's OPD will operate from the new OPD block starting today
चंडीगढ़। पीजीआई के एडवांस आई सेंटर की वॉक-इन ओपीडी और संबंधित सेवाएं मंगलवार से न्यू ओपीडी ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर चलेंगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। मरीजों का पंजीकरण नए ओपीडी ब्लॉक के भूतल पर होगा। नए और पुराने पंजीकरण के लिए यहां तीन काउंटर चलेंगे।
विज्ञापन

आंखों की इमरजेंसी एडवांस आई सेंटर के भूतल पर काउंटर नंबर-6 से 24 घंटे चलेगी। पंजीकरण क्षेत्र के निकास के पास बने अस्थायी केबिन में जूनियर रेजिडेंट तैनात रहेगा, जो आपात मरीजों की जांच कर जरूरत के अनुसार संबंधित विशेष क्लीनिक भेजेगा।
विज्ञापन

स्टाफ-पेंशनरों की जांच कमरा 3097 में
पीजीआई स्टाफ, आश्रितों और पेंशनरों की जांच कमरा 3097 में होगी। विशेष क्लिनिक के लिए पंजीकरण एडवांस आई सेंटर में होगा। कमरा 3094 में विजन/आंख के दबाव की जांच-1, 3102 में अपवर्तन कक्ष-2 और 3105 में विजन/आंख के दबाव की जांच-2 होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने से नए कमरे
208 से 3095 (आंखों की पावर), 213 से 3096 (कम दृष्टि क्लिनिक), 216 से 3097 (ओपीडी सलाहकार-1), 214 से 3099 (वरिष्ठ रेजिडेंट), 215 से 3100 (ओपीडी सलाहकार-2), 211 से 3101 (जूनियर रेजिडेंट-1), 210 से 3103 (माइनर ओटी) और 240 से 3104 (जूनियर रेजिडेंट-2) में सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed