{"_id":"59548e954f1c1b011d8b49fd","slug":"sharmila-tagore-daughter-soha-ali-khan-arms-licence-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पटौदी खानदान की इस बेटी ने किया ऐसा काम, थाने के चक्कर काटने पड़ सकते हैं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटौदी खानदान की इस बेटी ने किया ऐसा काम, थाने के चक्कर काटने पड़ सकते हैं!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 Jun 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
soha ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी खानदान की लाड़ली बेटी और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन ने ऐसा काम कर दिया है कि अब उन्हें थाने के चक्कर काटने पड़ सकते हैं!
अदाकारा सोहा अली खान
बात हो रही है, फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान की। उनके शस्त्र लाइसेंस मामले में लोकायुक्त को रिपोर्ट सौंपने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 24 जुलाई से पहले लोकायुक्त सेवानिवृत्त जस्टिस एनके अग्रवाल को लाइसेंस मामले में कार्रवाई रिपोर्ट सौंपी जानी है, इसलिए बुधवार को एसीपी सिटी गुरुग्राम राजीव ने लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज खंगाले।
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान
एसीपी राजीव ने मामले में शिकायतकर्ता नरेश कादियान को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। पुलिस उन्हें जल्द ही दोबारा जांच में शामिल होने के लिए बुलाएगी। गुरुग्राम और झज्जर जिले के अधिकारियों पर सोहा अली खान के शस्त्र लाइसेंस मामले में अनियमितताएं बरतने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
soha ali khan
- फोटो : getty images
अधिकारियों ने एक तो उनका लाइसेंस 21 वर्ष की आयु से पहले बनाया गया, उसके बाद अवैध शिकार मामले में शस्त्र झज्जर पुलिस के पास जब्त होने के बावजूद रिन्यू कर दिया गया। हालांकि, तत्कालीन डीसी गुरुग्राम ने बाद में मामले की शिकायत आने पर गंभीरता को समझते हुए लाइसेंस को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
gr
इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर नरेश कादियान ने लोकायुक्त के पास शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद लोकायुक्त के रजिस्ट्रार ने सोहा अली खान पर एफआईआर और दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए थे। 24 जुलाई से पहले गुरुग्राम पुलिस को इस मामले में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट लोकायुक्त को सौंपनी है।