फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये क्लीन शेव और टी-शर्ट पहनने वाले बाबा हैं, अब लगा बड़ा आरोप

Sun, 09 Apr 2017 09:08 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Apr 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
Serious allegations on om baba, haryana news
एक बार फिर चर्चा में ओम बाबा - फोटो : अमर उजाला
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-10 में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले कंटेस्टेंट ओम बाबा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर है।
Serious allegations on om baba, haryana news
एक बार फिर चर्चा में ओम बाबा
ओम बाबा अक्सर कुछ इस तरह की हरकत करते रहते हैं कि कैमरा उन्हें फोकस में ले ही लेता है। हमेशा सुर्खियों में रहने वाला स्वामी ओम बिग बॉस सीजन 10 में सलमान को मारने की चेतावनी देने के बाद अपने रूप को बदलकर पानीपत के सेक्टर-6 में अपने जानकार के यहां पहुंचा था। 
Serious allegations on om baba, haryana news
स्वामी ओम ने पानीपत के कई लड़कों पर मारपीट, लूट व् जान से मारने की धमकी देकर सोशल मीडिया के सहारे भी शहर के विधायक व् उनके रिश्तेदारों पर आरोप लगाए। उधर दूसरे पक्ष ने भी स्वामी के खिलाफ वीडियो और ऑडियो पुलिस को सौंपकर स्वामी ओम व् पानीपत के उनके साथियो पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों और से शिकायत मिलने पर मामले दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Serious allegations on om baba, haryana news
बिग बॉस फेम स्वामी ओम का नया चौंकाने वाला अवतार
लेकिन अब स्वामी ओम से लूट के मामले में पीड़ित व आरोपी पक्ष आमने-सामने हैं। स्वामी ओम ने पुलिस को दी शिकायत में शहरी विधायक के भाई सहित छह युवकों पर लूटपाट की बात कही है, जबकि दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि स्वामी ओम मामले में समझौते के लिए 25 लाख रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन
Serious allegations on om baba, haryana news
बिग बॉस फेम स्वामी ओम का नया चौंकाने वाला अवतार
इस बारे में थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जरूरत हुई तो स्वामी ओम से दिल्ली जाकर पूछताछ की जाएगी। स्वामी ओम ने थाना शहर पुलिस को शिकायत देकर 26 मार्च को सेक्टर-6 के एक मकान में विधायक रोहिता रेवड़ी के भाई पार्थ ग्रोवर, अंकुश जैन, अंकुश जैन, प्रफुल्ल, कर्ण द्वारा घर मे घुसकर 30 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed