महिला का अंतिम संस्कार करने के बाद पति अस्थियां चुनने के लिए गया तो राख से निकलकर ऐसी चीज उसके हाथ में आई, जिसे देखकर उसकी आंखें फटी रह गईं।
2 of 5
अस्थियों के बीच सर्जिकल कैंची
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। पेपर मिल कॉलोनी की एक महिला की मौत के बाद उसकी अस्थियों के बीच सर्जिकल कैंची मिली है। परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल में हुए ऑपरेशन के दौरान यह कैंची मृतका के पेट में रह गई। उसके बाद मृतका को पेट में दर्द उठा था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
3 of 5
अस्थियों के बीच सर्जिकल कैंची
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की और कैंची को कब्जे में ले लिया। थाना सिटी के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत ले ली है। जांच चल रही है। इसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
4 of 5
अस्थियों के बीच सर्जिकल कैंची
मृतक महिला के पति सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह पेपर मिल कॉलोनी में रहता है। उसकी पत्नी निर्मला देवी (52) पेट की बीमारी से परेशान थी और जगाधरी के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। ऑपरेशन भी किया, लेकिन आराम नहीं हुआ। पेट दर्द बढ़ता जा रहा था तो डॉक्टर उसे पेन किलर देते रहे।
5 of 5
अस्थियों के बीच सर्जिकल कैंची
वीरवार को हालत खराब हो गई और निर्मला ने दम तोड़ दिया। सुरेंद्र ने बताया कि वीरवार शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शुक्रवार को जब वह अस्थियां चुनने के लिए गया तो राख में कैंची मिली। फिर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।