एसबीआई में अकाउंट खुलवा रखा है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। अगर ध्यान नहीं दिया तो पैसे का लेन-देन करना मुश्किल हो जाएगा।
ये जानकारी इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि इसके बिना आप ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। अपनी संबंधित ब्रांच से जुड़ी सही जानकारी भी नहीं मिल पाएगी, जरा सी लापरवाही से परेशानी उठाते रहेंगे।
चंडीगढ़ एसबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बैंक ने देशभर में अपनी 1200 से ज्यादा शाखाओं के ब्रांच कोड और IFSC कोड बदल दिए हैं। ब्रांचों का नाम भी बदल दिया गया है। कई पुरानी ब्रांच को नई शाखाओं में जोड़ दिया है।
एसबीआई ने यह बदलाव गुजरात, महाराष्ट्र, भोपाल, बेंगलुरु और चंडीगढ़ समेत देश के कई भागों में किया है। इसकी लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, सभी जोनल और सर्किल ऑफिस में भेज दी गई है।
लिस्ट देखने को https://www.sbi.co.in/webfiles/uploads/files/RATIONALISED_BRANCHES_WITH_IFSC.pdf पर क्लिक कर सकते हैं।