{"_id":"5a4c7f464f1c1b0e788b64d4","slug":"do-investment-in-sukanya-samriddhi-yojna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े काम की सरकारी स्कीम, कम निवेश ज्यादा फायदा, आप करोड़पति बन सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े काम की सरकारी स्कीम, कम निवेश ज्यादा फायदा, आप करोड़पति बन सकते हैं
Wed, 31 Jan 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
investment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरकार की इस स्कीम का फायदा उठाएं, जिसमें निवेश कम और मुनाफा ज्यादा। इससे आप करोड़पति बन सकते हैं, बस ये वाला अकाउंट खुलवाना होगा।
2 of 11
धन निवेश
खाता बेटी के नाम से खुलवाना होगा। स्कीम मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जो बेटियों के लिए शुरू की गई थी। जनवरी 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। इस सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकर आप आसानी से इस योजना का फायदा उठा सकें और अपनी बिटिया का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर सकें।
3 of 11
धन निवेश
इसमें एफडी और सेविंग अकाउंट में मिलने वाले ब्याज से ज्यादा मिलता है और इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। स्कीम के तहत, बेटी के पैदा होने से 10 साल की उम्र तक खाता खुलेगा और एक बेटी के नाम से एक ही खाता खुलवा सकते हैं। अकाउंट खुलवाते वक्त आपको कम से कम 1000 रुपये जमा कराने होंगे। अकाउंट में हर साल आपको कम से कम पांच सौ रुपए डिपॉजिट करने होंगे। अगर आप किसी साल पैसा जमा नहीं करते हैं तो पेनल्टी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
धन निवेश
इसके अलावा डिपॉजिट पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट पर किसी तरह का कोई टैक्स भी नहीं लगता है। एक वित्त वर्ष में स्कीम के तहत 1.50 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। अकाउंट खुल जाने पर 14 साल तक इंवेस्टमेंट करना होगा। 14 साल इंवेस्ट करने के बाद स्कीम 21 साल में मैच्योर होगी। एक अप्रैल 2016 से इस स्कीम के तहत खुलने वाले अकाउंट पर अब 8.4 फीसदी की बजाय 8.3 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 11
धन निवेश
इस स्कीम के साथ अच्छी बात यह है कि इससे बेटी की शादी और पढ़ाई के खर्च को भी आप पूरा कर सकते हैं। जो रकम आपको मैच्युरिटी के बाद मिलेगी, उस पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा। बेटी के 18 साल की उम्र होने पर अकाउंट में जमा 50 फीसदी राशि को आप विदड्रॉ कर सकते हैं। इस विदड्रॉल पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप पूरा पैसा अकाउंट से विदड्रॉ करके इसको बंद कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।