{"_id":"59799a2e4f1c1b9f3d8b45eb","slug":"sadhvi-deva-thakur-use-abusive-language-for-national-conference-chief-farookh-abdullah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए 27 साल की इस साध्वी से, शौक बंदूकों का रखती है और बातें बेहद खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए 27 साल की इस साध्वी से, शौक बंदूकों का रखती है और बातें बेहद खतरनाक
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिए 27 साल की इस साध्वी से, जो बंदूकों का शौक रखती है और काफी खतरनाक बातें करती है। तस्वीरें देखकर ही इनके व्यक्तित्व का अंदाजा लग जाएगा आपको।
Sadhvi Deva Thakur
बात हो रही है हरियाणा के करनाल के गांव ब्रास में रहने वाली साध्वी देवा ठाकुर की। ये अपने शौक और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन्होंने अब एक और विवादित बयान दिया है, वो भी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला के खिलाफ। साध्वी ने फेसबुक पर एक लाइव वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फारूख के खिलाफ काफी गलत भाषा का प्रयोग किया।
साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी देवा ठाकुर ने वीडियो में कहा कि फारूख अब्दुल्ला शुक्र मनाएं कि उन्हें भारत में रहने दिया जा रहा है। फारूख अब्दुल्ला को सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसे नेताओं को भारत में रहने का कोई हक नहीं है, जो भारत में रहते हुए भी पाक का सपोर्ट करते हैं। ये भारत के लोगों का सब्र ही है, जो पाक का सपोर्ट कर रहे नेताओं को भारत में रहने दे रहे हैं। मोदी सरकार रही तो हो सकता है, पाक का भी कुछ हिस्सा भारत का हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sadhvi Deva Thakur
इससे पहले साध्वी ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से एक विशेष धर्म के लोगों को चेताया है कि जब हज यात्रा निकलेगी तो शिव भक्त भी हमले का जवाब देंगे। इतना ही नहीं साध्वी ने सीधे तौर पर चेतावनी दी कि, तुम लोग हज पर दिल्ली-मुंबई होकर ही जाओगे ना, देखना उस दिन ये शिवभक्त, गोभक्त और राष्ट्रभक्त कैसा बदला लेंगे?
विज्ञापन
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भी संदेश दिया था और कहा था कि आपको दस सिर काटने के लिए चुना था, न ही निंदा करने के लिए। साध्वी कहती हैं कि मोदी जी अब निंदा छोड़िये और कार्रवाई कीजिये। साध्वी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हुआ। लोगों ने इस पर अलग अलग तरह के कमेंट किए। साथ ही इसे लेकर चर्चाओं का बाजार भी काफी गर्म रहा।