भोली सी दिखने वाली यह साध्वी अपने कारनामों की वजह से जेल भी जा चुकी है। इन्हे बंदूकों वाली साध्वी भी कहा जाता है, खुद देखिए क्यों?
2 of 9
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
ये हैं हरियाणा की देवा इंडिया फाउंडेशन की निदेशक साध्वी देवा ठाकुर। दरअसल, साध्वी देवा ठाकुर करनाल में एक शादी में डांस फ्लोर पर फायरिंग के बाद चर्चा में आईं।
3 of 9
करनाल साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : self
इस गोलीकांड में छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई थी जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए थे। फायरिंग के बाद वे फरार हो गई थीं, पर बाद में सरेंडर कर दिया था। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, वे जेल में भी रहीं। कुछ समय पहले ही रिहा हुई हैं।
4 of 9
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी देवा ठाकुर हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उनका आश्रम करनाल में है। 26 साल की देवा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं और अक्सर बंदूकों के साथ नजर आती हैं। हिंदुवादी साध्वी देवा ठाकुर अपने कारनामों के साथ साथ अपने विवादित बयानों के लिए काफी चर्चित रहती हैं।
सोशल मीडिया पर जबरदस्त सक्रिय रहने वाली साध्वी देवा ठाकुर बचपन से माता बाला सुंदरी की भक्त हैं। बचपन से ही वह ज्योतिष का कार्य करती थी। करीब 15 साल पहले साध्वी ने भगवा चोला पहना और अपना डेरा स्थापित कर लिया। इसके बाद धीरे-धीरे डेरे के भक्त बढ़ने लगे। आसपास के क्षेत्र में डेरे का नाम हुआ तो बाद में अन्य राज्यों में भी साध्वी के कार्यक्रम होने लगे।