गले पर बड़ा टैटू, हाथ में बंदूक और शरीर पर भगवा चोला। ये हैं विवादों वाली साध्वी देवा ठाकुर...
हमेशा सोने की मोटी माला पहले दिखने वाली साध्वी देवा ठाकुर, देवा इंडिया फाउंडेशन की निदेशक हैं। इनका आश्रम हरियाणा के करनाल में है और ये जींद की रहने वाली हैं।
फेसबुक पर भड़काऊ बाते लिखने वाली इस साध्वी के लाखों फॉलोवर है। साध्वी अपने फेसबुक पेज पर अपने अच्छे कामों, अखबारों की कटिंग्स के अलावा खुद की तरह-तरह की तस्वीरें अपलोड करती है। जिनपर कमेंट्स भी खूब आते हैं।
26 साल की देवा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं और अक्सर बंदूकों के साथ नजर आती हैं। हिंदुवादी साध्वी देवा ठाकुर अपने कारनामों के साथ साथ अपने विवादित बयानों के लिए काफी चर्चित रहती हैं।
साध्वी देवा ठाकुर करनाल में एक शादी में डांस फ्लोर पर फायरिंग के बाद चर्चा में आईं। इस गोलीकांड में छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई थी जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए थे।