महिला को बेटी क्या पैदा हुई देवर ने उसकी बुरी तरह से हॉकी से पिटाई कर दी। इस कांड में उसके दोस्त ने भी साथ दिया, देखिए
मामला पंजाब के पटियाला का है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि नाभा गेट स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर एक महिला को दो युवक हाकियों के साथ पीट रहे हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस महिला के साथ मारपीट हुई, वह मीना कश्यप (25) है और छोटी बारादरी में कोका कोला एजेंसी के पास इलाके में रहने वाली है।
मारपीट करने वालोें में देवर कमलजीत सिंह व देवर का दोस्त गौरववीर सिंह हैं। मीना के मायका परिवार के मुताबिक मीना की शादी दलजीत सिंह के साथ हुई थी और वह कोई काम नहीं करता है।
शादी के बाद उनके घर एक लड़की ने जन्म लिया। जिसे ससुराल परिवार ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। ऊपर से उनकी लड़की मीना को दहेज के लिए परेशान करने लगे। इस पर पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे और इस संबंधी केस वुमन थाना में भी चला।