फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत

Tue, 24 Nov 2015 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 24 Nov 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन

सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत

sadbhavana rally at bathinda by badal, target on anti leaders

पंजाब में तनाव भरे माहौल के बीच शिअद की ओर से आयोजित सद्भावना रैली के जरिए बादल सरकार ने दिखाई सियासी ताकत। दे‌खिए 9 तस्वीरों में।

सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत

sadbhavana rally at bathinda by badal, target on anti leaders

शिअद की ओर से यह सद्भावना रैली बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित पर्ल कंपनी की कॉलोनी में आयोजित की गई थी। रैली में उपस्थित भीड़ को देखकर गद्गद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने विरोधियों पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा है कि अकाली-भाजपा गठबंधन पंजाब की शांति भंग करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देगा। किसी भी सूरत में सूबे का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत

sadbhavana rally at bathinda by badal, target on anti leaders

सीएम बादल ने आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह उस कांग्रेस पार्टी के नेता हैं जिसने श्री अकाल तख्त पर हमला करवाया। उन्होंने कहा कि जो सरबत खालसा बुलाया गया था उसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुडे़ मामले पर कोई बातचीत नहीं की गई। वहीं कांग्रेसी व प्रदेश विरोधी ताकतों ने मिलकर जो फरमान जारी किए हैं, उनसे साबित होता है कि पार्टी कुर्सी हासिल करने के लिए प्रदेश विरोधी ताकतों का सहारा ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत

sadbhavana rally at bathinda by badal, target on anti leaders

उन्होंने कहा कि प्रदेश विरोधी ताकतें और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। बादल ने सभी विरोधी पार्टियों से अपील की कि वे प्रदेश के संवेदनशील मसलों पर राजनीति न करें। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब पहला प्रदेश है, जहां पर सफेद मक्खी पीड़ित किसानों को आठ हजार रुपये प्रति एकड़ और मजदूर परिवारों को 64 करोड़ की मुआवजा राशि जारी की गई है। आज तक हरियाणा, राजस्थान में किसानों व मजदूरों को इतनी बड़ी आर्थिक सहायता नहीं दी गई।

विज्ञापन

सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत

sadbhavana rally at bathinda by badal, target on anti leaders

सीएम बादल ने कहा कि पंजाब के किसी किसान की अगर सड़क हादसे में मौत होती है तो उसके परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायल किसान के परिवार को 50 हजार की सहायता दी जाएगी। सरकार की ओर से जो भी योजनाएं लाई जा रही हैं, उनको जल्द ही शुरू किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed