फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, बेटियों की बहादुरी पर क्या बोले मां-बाप?

Tue, 02 Dec 2014 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 02 Dec 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन

देखिए, बेटियों की बहादुरी पर क्या बोले मां-बाप?

rohtak molestation case, meet brave girls mother and father
रोडवेज बस में मनचलों की धुनाई करने वाली बेटियों के मां-बाप को जब उनकी बहादुरी के बारे में पता चला तो वे खुशी के मारे गदगद हो गए। इन वीरांगना बहनों के पिता राजेश का कहना है कि उन्होंने अपनी लड़कियों को लड़कों की तरह पाला है। कभी उन्हें यह अहसास नहीं होने दिया कि वे लड़कियां हैं। उन्होंने कहा कि हमें लड़के और लड़की में कोई फर्क नहीं समझना चाहिए। इसलिए लड़कियों की परवरिश लड़कों की तरह से करनी चाहिए। उन्हें अपनी दोनों बेटियों पर गर्व है।

देखिए, बेटियों की बहादुरी पर क्या बोले मां-बाप?

rohtak molestation case, meet brave girls mother and father
माता संतोष ने कहा कि वे उनकी लड़कियां नहीं बल्कि लड़के हैं। उन्हें आज गर्व है कि उन्होंने अपने आत्म सम्मान को बचाने के लिए इस तरह कदम उठा कर कायरता नहीं दिखायी। वे महिलाओं से आह्वान करती हैं कि वे अपनी लड़कियों को भी लड़कों की तरह से प्यार दें। आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। पिता राजेश ने कहा कि उनकी लड़कियों ने कभी भी उनसे कोई बात नहीं छिपाई। उनके साथ जो कुछ भी होता है वे हमें बता देती हैं। हमने भी कभी उन्हें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी।

देखिए, बेटियों की बहादुरी पर क्या बोले मां-बाप?

rohtak molestation case, meet brave girls mother and father
बहादुर बेटी पूजा और आरती ने कहा कि जब लड़कियों को हर मामले में बराबर होने की बात कही जा रही है, उन्हें पढ़ाई लिखाई में पीछे नहीं रखा जा रहा है तो फिर पहनावे को लेकर ही इतना बखेड़ा क्यों खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने घर में लड़कों जैसी परवरिश मिली है। उनके माता-पिता उनसे उतना ही प्यार करते हैं जितना एक लड़के से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, बेटियों की बहादुरी पर क्या बोले मां-बाप?

rohtak molestation case, meet brave girls mother and father
दोनों ही बहादुर बेटियों ने महिलाओं और छात्राओं के लिए लेडीज स्पेशल बस चलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने समय-समय पर बस में चलने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए जांच अभियान चलाने की भी मांग की है। आरती-पूजा के घर पहुंचे ग्रामीण एवं अन्य।
विज्ञापन

देखिए, बेटियों की बहादुरी पर क्या बोले मां-बाप?

rohtak molestation case, meet brave girls mother and father
चलती बस में छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचलों को पीटने वाली बहनों को हरियाणा सरकार सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को ऐलान किया कि आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर दोनों बहन पूजा और आरती को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed