फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 11 घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही गर्भवती

Tue, 02 Dec 2014 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Tue, 02 Dec 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: 11 घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही गर्भवती

big tregedy on pregnent woman at civil hospital yamunanagar
एक गर्भवती महिला के पेट में बच्चे की मौत के बाद उसे यमुनानगर के सिविल अस्पताल में लाए जाने पर 11 घंटे तक उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। महिला अस्पताल परिसर में घंटों दर्द से कराहती रही। पीड़ित के परिजनों द्वारा अमर उजाला में फोन किए जाने के बाद अमर उजाला की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ आनन-फानन उसे लेबर रूम में ले गया।

तस्वीरें: 11 घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही गर्भवती

big tregedy on pregnent woman at civil hospital yamunanagar
चूहड़पुर निवासी कंवरपाल की पत्नी किरण के पेट में करीब तीन महीने का गर्भ था। रविवार रात को उसके पेट में तीव्र दर्द हुआ। परिजन उसे रात में ही खिजराबाद सरकारी अस्पताल लेकर आए। उसकी खराब हालत को देखते हुए स्टाफ ने उसे यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। उसे एंबुलेंस में सुबह करीब चार बजे सिविल अस्पताल लाया गया।

तस्वीरें: 11 घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही गर्भवती

big tregedy on pregnent woman at civil hospital yamunanagar
किरण के पति कंवरपाल ने बताया कि कई घंटों तक वह अस्पताल की गैलरी में बैंच पर पड़ी कराहती रही, लेकिन किसी डाक्टर ने उसे आकर नहीं देखा। बाद में एक लेडी डाक्टर ने उसे चेक कर बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेज दिया। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने के बाद लेबर रूम की नर्स ने रिपोर्ट ले ली, लेकिन किरण को भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: 11 घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही गर्भवती

big tregedy on pregnent woman at civil hospital yamunanagar
किरण बाहर बेंच पर ही दर्द से कराहती रही। करीब ढाई बजे कंवरपाल ने अमर उजाला संवाददाता को फोन कर मदद के लिए कहा। अमर उजाला टीम ने अस्पताल जाकर दर्द से कराह रही किरण को लेबर रूम में भिजवाया ताकि उसका इलाज शुरू हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed