फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैशनल गेम्स में 15 मैडल, ओलंपिक खेलना चाहती हैं लेकिन एक परेशानी!

Mon, 13 Feb 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 13 Feb 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
RIDHI PHOR of Class VII provides us reason to be proud of her
करनाल की बेटी रिद्धि फोर - फोटो : अमर उजाला
पहले पिता ने तीरअंदाजी सीखी फिर बेटी को सिखाई, बेटी अब तक नैशनल गेम्स में 15 मैडल जीत चुकी है ओलंपिक भी खेलना चाहती है लेकिन...
RIDHI PHOR of Class VII provides us reason to be proud of her
करनाल की बेटी रिद्धि फोर
करनाल की बेटी रिद्धि ओलंपिक में देश का नाम रोशन करना चाहती है लेकिन करनाल में न ही तीरअंदाजी के लिए कोई ग्राउंड है और न ही कोच। रिद्धि अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का माद्दा तो रखती है, लेकिन हर साल करीब दो लाख रुपये का खर्च इस खेल में वहन करने की क्षमता परिवार में नहीं है।
RIDHI PHOR of Class VII provides us reason to be proud of her
करनाल की बेटी रिद्धि फोर
रिद्धि के पिता मनोज फोर व माता पिंकी देवी रोजाना रिद्धि के साथ एक खाली पड़े मैदान में रिद्धि और उसके साथ अन्य खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करवाते है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण सहित अन्य 15 पदक हासिल करने वाली होनहार खिलाड़ी को अब मदद की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
RIDHI PHOR of Class VII provides us reason to be proud of her
करनाल की बेटी रिद्धि फोर
बता दें कि करनाल की 12 वर्षीय तीरंदाज रिद्धि फोर 20 साल की तीरंदाजों को टक्कर देगी। रिद्धि ने सितारा में होने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की टीम में जगह बना ली है। शनिवार को जींद में हुए ट्रायल में प्रदेश की चार लड़कियों का चयन किया गया। 360 में से 291 अंक लेकर रिद्धि फोर तीसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन
RIDHI PHOR of Class VII provides us reason to be proud of her
करनाल की बेटी रिद्धि फोर
12 साल की रिद्धि ने 70 मीटर से सटीक निशान साधकर सभी को चौंका दिया। इस उम्र के खिलाड़ी अमूमन 50 मीटर से निशान साधते हैं। रिद्धि अब पूना के सितारा में 20 से 25 फरवरी को होने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में देशभर की तीरंदाजों को टीम के साथ टक्कर देगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed