फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेवाड़ी गैंगरेपः मुख्य आरोपी नीशू के फेसबुक से हुए 5 बड़े खुलासे, लड़कियों पर आपत्तिजनक पोस्ट

Fri, 21 Sep 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/कनीना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/कनीना (हरियाणा) Updated Fri, 21 Sep 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
Rewari Gangrape, Accused Nishu Facebook Posts Against Girls on Molestation
रेवाड़ी गैंगरेप
रेवाड़ी गैंगरेप मामले में पकड़े गए मुख्य आरोपी नीशू के फेसबुक अकाउंट से कई बड़े खुलासे हुए हैं। वह लड़कियों के बारे में अपमानजनक पोस्ट करता था, देखिए।
Rewari Gangrape, Accused Nishu Facebook Posts Against Girls on Molestation
रेवाड़ी गैंगरेप
फेसबुक पर रहता था सक्रिय
पुलिस को जांच में पता चला है कि निशु फेसबुक पर खूब सक्रिय रहता था। इस पर उसके 239 फ्रेंड हैं। फेसबुक पर उसने कई एलबम अपलोड किये हैं, जिसमें फोटो और वीडियो भी हैं। एक वीडियो में वह अपने पिता के साथ नाच रहा है, जबकि अन्य में वह कई खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहा है।
Rewari Gangrape, Accused Nishu Facebook Posts Against Girls on Molestation
रेवाड़ी गैंगरेप
आपत्तिजनक पोस्ट करता था
उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ की शेखी बघारने वाले कई आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं। एक में उसने लिखा है, हर शख्स के मन में ये भ्रम है कि उसकी कई गर्लफ्रेंड हैं। लेकिन वो नहीं जानते हैं कि मैं दूसरों की गर्लफ्रेंड और महिलाओं से छेड़खानी करता हूं।  इसके अलावा उसने कई अश्लील वीडियो भी शेयर कर रखे हैं। एक पोस्ट में आरोपी ने लिखा है, जब से आरओ सिस्टम आया है गांव के लड़कों ने कुएं पर महिलाओं को छेड़ने का मौका खो दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rewari Gangrape, Accused Nishu Facebook Posts Against Girls on Molestation
रेवाड़ी गैंगरेप
फेसबुक पर उसके द्वारा की गई पोस्ट्स उसकी मानसिकता को दर्शाती हैं। ज्यादातर तो ऐसी हैं, जिनके बारे में बताया नहीं जा सकता। कुछ पोस्ट में गैंगरेप का दूसरा आरोपी जवान पंकज भी उसकी कई पोस्ट में टैग नजर आता है। फिलहाल, वो फरार चल रहा है। जबकि पुलिस ने नीशू को घटना के 96 घंटे बाद सोनीपत जिला के गांव रिठाल स्थित सूरज एकेडमी से दबोचा था और वह वारदात का मुख्य साजिशकर्ता भी है। उसी ने ट्यूबवैल मालिक दीनदयाल से उसके कमरे की चाबी ली थी।

 
विज्ञापन
Rewari Gangrape, Accused Nishu Facebook Posts Against Girls on Molestation
रेवाड़ी गैंगरेप
विकलांग पिता ने संजोया था नीशू को कबड्डी खिलाड़ी बनाने का सपना
नीशू से उसके पिता की बड़ी आशाएं थीं। पिता का पहले ट्रांसपोर्ट का कारोबार था, लेकिन एक हादसे में दोनों पैर कटने के बाद कारोबार का जिम्मा निशु पर आ गया। नीशू की इच्छा पंकज की तरह कबड्डी खिलाड़ी बनने की थी। इसके लिए उसे सोनीपत के एक अखाड़ा में भेजा गया था। नीशू ने बारहवीं तक की पढ़ाई कनीना के एक स्कूल में की। इसी दौरान वह पंकज के साथ पीड़िता के पिता से कबड्डी का प्रशिक्षण लेता था। नीशू ने करीब दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed