फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...और दुनिया से विदा हो गए जांबाज एयर मार्शल रणधीर सिंह, पाकिस्तान भेद नहीं पाया था इनका 'चक्रव्यूह'

Fri, 21 Sep 2018 08:26 AM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Sep 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
Indian Air Marshal Randhir Singh Passes Away, Funeral in Chandigarh
एयर मार्शल रणधीर
देश का एक जांबाज एयर मार्शल दुनिया ये विदा हो गया, उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। ये वो शख्स है, जिनका 'चक्रव्यूह' पाकिस्तान भेद नहीं पाया था।
Indian Air Marshal Randhir Singh Passes Away, Funeral in Chandigarh
एयर मार्शल रणधीर
सन् 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। जंग छिड़ चुकी थी। दोनों देशों की आर्मी और एयरफोर्स आमने-सामने थी। इस दौरान एयर मार्शल रणधीर सिंह पंजाब के आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर बतौर एयर कोमोडोर तैनात थे। आदमपुर एयरबेस युद्ध में भारतीय एयरफोर्स के लड़ाकू विमान मिग-29ए के लिए ऑपरेटिंग बेस था। 1965 की भारत-पाक युद्ध में भी इसी लड़ाकू विमान के लिए ये एक्टिव बेस था।
Indian Air Marshal Randhir Singh Passes Away, Funeral in Chandigarh
एयर मार्शल रणधीर
लिहाजा सन 1971 में भी एयरफोर्स ने युद्ध के दौरान आदमपुर को भी एक्टिव बेस के लिए फिर से चुना गया। पाकिस्तानी जानते थे कि यदि आदमपुर एयरबेस रहा तो इंडियन एयरफोर्स बेहद ताकत केसाथ हमला करेगी और ऐसे में 1971 का युद्ध जीतना उनके लिए आसान नहीं होगा। इसलिए पाकिस्तानी इस एयरबेस को नेस्तानाबूत करना चाहते थे। ऐसे में वहां बतौर कोमोडोर तैनात रणधीर सिंह के लिए  इस एयरबेस की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेवारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Air Marshal Randhir Singh Passes Away, Funeral in Chandigarh
एयर मार्शल रणधीर
उन्होंने इस एयरबेस का ऐसा फुल प्रूफ सुरक्षा प्लान तैयार किया, जिसे भेद पाना दुश्मन के लिए नामुमकिन बन गया। उन्होंने कई एजेंट भी पकड़े, जिससे उन्होंने दुश्मन की नापाक प्लानिंग पूरी तरह से फेल कर दी। इस दौरान उनकी मजबूत रणनीति के चलते ही दुश्मन का आक्रामण न केवल फेल रहा, बल्कि एयर मार्शल रणधीर सिंह का उत्साह और उत्कृष्ट नेतृत्व उनके  साथियों के लिए मिसाल भी बना।  इसके लिए भारत सरकार ने उन्हे परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन
Indian Air Marshal Randhir Singh Passes Away, Funeral in Chandigarh
एयर मार्शल रणधीर
...दुनिया से अलविदा हुआ जांबाज मार्शल
एयरफोर्स के इस जांबाज योद्धा एयर मार्शल रणधीर सिंह का विगत दिवस निधन हो गया। बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। वे 97 बरस के थे। इस दौरान उनके पुत्र विंग कमांड (रिटायर्ड) प्रदीप सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर एयर वाइस मार्शल एसके झा, एओसी 3 बीआरडी संजीव सिन्हा, 12 विंग एयरफोर्स के स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन जीएस माथारू समेत अन्य एयरफोर्स के अफसरों व जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed