साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे
गुरमीत राम रहीम सिंह के सिरसा
डेरा सच्चा सौदा के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जो खूफिया एजेंसियों ने जुटाई है।
डेरा सच्चा सौदा के चारों ओर सुरक्षा बलों की घेराबंदी के बावजूद प्रशासन ने डेरा के अंदर अभी तक सर्च अभियान नहीं चलाया, लेकिन खुफिया एजेंसियों ने डेरा सच्चा सौदा के अंदर जाकर अहम जानकारियां जुटा ली हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी की स्पेशल ब्रांच के ऑफिसर बुधवार 30 अगस्त को सुरक्षा बलों की निगरानी के बीच डेरा सच्चा सौदा में गए। आईबी सूत्रों के अनुसार डेरा सच्चा सौदा के अंदर सारा दृश्य बदला मिला।
3 of 9
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
डेरा के पुराने सेवादार के तौर पर कुछ अनुयायी डेरा के अगले हिस्से में दिखाई दिए। डेरा में हर हिस्से में सफाई मिली। ऐसा कहीं से भी नहीं लगता कि 25 अगस्त से लेकर 28 अगस्त के बीच डेरा में 25 से 30 हजार लोग मौजूद थे। न कोई सामान बिखरा पड़ा और न ही कोई खास गतिविधियां अंदर नजर आईं। हर तरफ खामोशी और थोड़े बहुत सेवादारों की चहल कदमी दिखाई दी।
डेरा में बने हॉल के बाहरी गेट और अंदर कमरों में ताले लटके मिले। लंगर हॉल में भी कोई सामान और बर्तन खुले में नहीं पडे़ मिले। डेरा के सिनेमा हॉल के पीछे वाली मार्केट में कुछ वृद्ध सेवादार बैठे मिले, शोरूम पर ताले लगे हुए थे। इसी प्रकार का आलम इंटेलिजेंस कर्मियों को डेरा के अस्पताल में देखने को मिला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गुफा के बाहर कोई खास गतिविधि नहीं देखाई दी, बस चंद सेवादार खडे़ नजर आए।
सूत्रों के अनुसार डेरा के अंदर की साफ-सफाई को देखकर ऐसा कहीं से नहीं लगता कि तीन दिन पहले तक हजारों लोगों वहां मौजूद रहे। ऐसा लगता है कि डेरा के अंदर हुई हर घटना के सारे सबूत मिटा दिए गए हैं। सूचनाएं मिल रहीं थीं कि सुरक्षा बलों की फायरिंग में घायल हुए डेरा प्रेमियों में से कुछ की मौत होने के बाद उनकी लाशें डेरा के अस्पताल के अंदर पड़ी हुईं हैं, लेकिन इसके सबूत अस्पताल और डेरा में मौजूद नहीं मिले।