फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजमाता मोहिंदर कौर को दी गई अंतिम विदाई, सोनिया गांधी ने भी जताया शोक

Fri, 28 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला/श्री कीरतपुर साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला/श्री कीरतपुर साहिब Updated Fri, 28 Jul 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
RAJMATA’S ASHES IMMERSED AT KIRATPUR AMID PRAYERS BY CAPT AMARINDER
Captain Amarinder Singh
राजमाता मोहिंदर कौर को नम आखों से अंतिम विदाई दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी दुख जताया है।
RAJMATA’S ASHES IMMERSED AT KIRATPUR AMID PRAYERS BY CAPT AMARINDER
Captain Amarinder Singh
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की माता स्व. मोहिंदर कौर के  फूल चुगने की रस्म वीरवार सुबह उनके पारिवारिक सदस्यों ने शाही समाधां में की। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनके छोटे भाई मालविंदर सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
RAJMATA’S ASHES IMMERSED AT KIRATPUR AMID PRAYERS BY CAPT AMARINDER
पटियालवियों ने दी मोहिंदर कौर को अंतिम विदाई
इसके बाद प्रार्थना और जाप के दौरान स्व. मोहिंदर कौर की अस्थियां वीरवार दोपहर श्री कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में अस्थघाट से सतलुज दरिया में जल प्रवाहित की गई। अस्थघाट में रणइंदर सिंह ने अस्थियां जल प्रवाह की। इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में अरदास करने गए जहां उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
RAJMATA’S ASHES IMMERSED AT KIRATPUR AMID PRAYERS BY CAPT AMARINDER
पटियालवियों ने दी मोहिंदर कौर को अंतिम विदाई
सुबह लगभग सवा नौ बजे मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ शाही समाधां पर अरदास करने के बाद स्वर्गीय मोहिंदर कौर के फूल चुगने की रस्म अदा की। इस मौके पर स्वर्गीय मोहिंदर कौर के भाई गुरशरण सिंह जेजी और इंद्रजीत सिंह जेजी, उनके पोते रणइंदर सिंह, पड़पोते यादूइंदर सिंह, दोहते कुंवर जगत सिंह व हरशदीप सिंह ढिल्लों, कैप्टन के दामाद गुरपाल सिंह, दोहते निरवान सिंह और अंगद सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
RAJMATA’S ASHES IMMERSED AT KIRATPUR AMID PRAYERS BY CAPT AMARINDER
पटियालवियों ने दी मोहिंदर कौर को अंतिम विदाई
फूलों की रस्म पूरी करने और अंगीठा संभालने के बाद स्वर्गीय मोहिंदर कौर की अस्थियां फूलों से सजी एक गाड़ी में गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब के लिए रवाना की गई। इस दौरान पटियाला निवासियों ने वाहन पर फूलों की वर्षा कर स्वर्गीय मोहिंदर कौर को अंतिम विदाई दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, साधु सिंह धर्मसोत, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, मुख्यमंत्री के सलाहकार भरत इंद्र सिंह चाहल और विधायक हरदयाल सिंह कंबोज मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed