{"_id":"58d4b90e4f1c1b425c1a4f89","slug":"punjabi-super-star-diljit-dosanjh-and-anushka-sharma-movie-phillauri-released-full-profile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहला पंजाबी स्टार, जिसने बॉलीवुड की इन दो हसीनाओं के साथ किया पर्दे पर रोमांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला पंजाबी स्टार, जिसने बॉलीवुड की इन दो हसीनाओं के साथ किया पर्दे पर रोमांस
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 26 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
करीना कपूर और अनुष्का शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइए हम आपको मिलाते हैं ऐसे पहले पंजाबी सुपरस्टार से, जिसने बॉलीवुड की दो हसीन बालाओं के साथ पर्दे पर रोमांस किया और खूब वाहवाही लूटी।
दिलजीत दो सांझ की शानदार प्रस्तुति
- फोटो : amar ujala
ये हैं पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ, जो हिन्दी फिल्मों में अपनी एक खास पहचान कायम कर चुके हैं। वहीं अब इनकी एक और मूवी ‘फिल्लौरी’ धमाल मचा रही है। दिलचस्प बात तो यह है कि फिल्म सरदार जी में दिलजीत ने भूत प्रेत पकड़ने वाले व्यक्ति का किरदार अदा किया था जबकि फिल्म फिलौरी में दिलजीत जिस लड़की से प्रेम करते हैं, वो प्रेत आत्मा बन जाएगी।
अनुष्का शर्मा की मूवी फिल्लौरी
शुक्रवार को रिलीज हुई इस मूवी में वे बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली हिन्दी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में नंबर वन हीरोइन करीना कपूर के साथ काम किया था। हालांकि दिलजीत की यह पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत हिट रही, लेकिन दिलजीत ने दर्शकों के साथ साथ अपने आलोचकों का दिल भी जीत लिया था। सभी ने उनके हुनर की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत सिंह दोसांझ पंजाबी संगीत और फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती हैं। दिलजीतका जन्म 6 जनवरी 1984 को जालंधर के एक गांव दोसांझ कलां में हुआ। दिलजीत को शुरूआत में दलजीत के नाम से पुकारा जाता था। दिलजीत ने दसवीं कक्षा से आगे पढ़ाई नहीं की। दिलजीत के पिता पंजाब रोडवेज में बस कर्मचारी हैं। वे अभिनेता धमेंद्र के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी अब तक की हर मूवी उन्होंने देखी है।
विज्ञापन
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत ने गुरुद्वारा में म्यूजिक सीखना शुरू किया था। डेढ़ दो साल तक तबला बजाया। दिलजीत गुरूद्वारा साहिबों एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में कीर्तन गायन करते थे। दलजीत को दिलजीत बनाने के पीछे फाइनटोन म्यूजिक कंपनी के मालिक राजेंद्र सिंह का हाथ है, जिन्होंने दिलजीत को पंजाबी संगीत जगत में 2003 में प्रवेश करवाया। दिलजीत ने अपने नाम के पीछे दोसांझ शब्द बहुत बाद में लगाया, जो उनके गांव का नाम है।