पंजाब में आप को बड़ा झटका: दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, टिकट ना मिलने से थे नाराज
आम आदमी पार्टी की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है जिसमें दोनों विधायकों के नाम नहीं थे। इसी से नाराज होकर दोनों विधायकों ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है।
विस्तार
Punjab AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra resigns from the party https://t.co/GghnksGEKP
— IANS (@ians_india) November 1, 2026
आप ने 40 प्रत्याशियों की जारी की थी पहली लिस्ट
दोनों विधायकों के इस्तीफे के पीछे आगामी चुनाव में टिकट न मिलने की नाराजगी को वजह बताया जा रहा है। शनिवार को आम आदमी पार्टी की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद यह राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया।
सूची में नहीं थे दोनों विधायकों के नाम
इस सूची में दोनों विधायकों के नाम शामिल नहीं हैं। बता दें कि चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपनी पोस्ट में इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं की है। वहीं हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपने इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू का आया बयान
दो विधायकों के इस्तीफे पर आप पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन इन दोनों की हरकतों के चलते पार्टी ने पहले ही इन्हें किनारे कर दिया था। अब ये दोनों भाजपा में शामिल होंगे, जिसे पंजाब में उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं। भाजपा में अब दूसरी पार्टियों से निकाले गए लोग ही शामिल हो रहे हैं।