फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहला पंजाबी स्टार, जिसने बॉलीवुड की इन दो हसीनाओं के साथ किया पर्दे पर रोमांस

Sun, 26 Mar 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Sun, 26 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
punjabi super star diljit dosanjh and anushka sharma movie phillauri released, full profile
करीना कपूर और अनुष्का शर्मा
आइए हम आपको मिलाते हैं ऐसे पहले पंजाबी सुपरस्टार से, जिसने बॉलीवुड की दो हसीन बालाओं के साथ पर्दे पर रोमांस किया और खूब वाहवाही लूटी।
punjabi super star diljit dosanjh and anushka sharma movie phillauri released, full profile
दिलजीत दो सांझ की शानदार प्रस्तुति - फोटो : amar ujala
ये हैं पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ, जो हिन्दी फिल्मों में अपनी एक खास पहचान कायम कर चुके हैं। वहीं अब इनकी एक और मूवी ‘फिल्लौरी’ धमाल मचा रही है। दिलचस्‍प बात तो यह है कि फिल्‍म सरदार जी में दिलजीत ने भूत प्रेत पकड़ने वाले व्‍यक्‍ति का किरदार अदा किया था जबकि फिल्‍म फिलौरी में दिलजीत जिस लड़की से प्रेम करते हैं, वो प्रेत आत्‍मा बन जाएगी।
punjabi super star diljit dosanjh and anushka sharma movie phillauri released, full profile
अनुष्का शर्मा की मूवी फिल्लौरी
शुक्रवार को रिलीज हुई इस मूवी में वे बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली हिन्दी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में नंबर वन हीरोइन करीना कपूर के साथ काम किया था। हालांकि दिलजीत की यह पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत हिट रही, लेकिन दिलजीत ने दर्शकों के साथ साथ अपने आलोचकों का दिल भी जीत लिया था। सभी ने उनके हुनर की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
punjabi super star diljit dosanjh and anushka sharma movie phillauri released, full profile
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत सिंह दोसांझ पंजाबी संगीत और फिल्‍म जगत की जानी मानी हस्‍ती हैं। दिलजीतका जन्म 6 जनवरी 1984 को जालंधर के एक गांव दोसांझ कलां में हुआ। दिलजीत को शुरूआत में दलजीत के नाम से पुकारा जाता था।  दिलजीत ने दसवीं कक्षा से आगे पढ़ाई नहीं की। दिलजीत के पिता पंजाब रोडवेज में बस कर्मचारी हैं। वे अभिनेता धमेंद्र के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी अब तक की हर मूवी उन्होंने देखी है।
विज्ञापन
punjabi super star diljit dosanjh and anushka sharma movie phillauri released, full profile
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत ने गुरुद्वारा में म्यूजिक सीखना शुरू किया था। डेढ़ दो साल तक तबला बजाया। दिलजीत गुरूद्वारा साहिबों एवं अन्‍य धार्मिक कार्यक्रमों में कीर्तन गायन करते थे। दलजीत को दिलजीत बनाने के पीछे फाइनटोन म्‍यूजिक कंपनी के मालिक राजेंद्र सिंह का हाथ है, जिन्‍होंने दिलजीत को पंजाबी संगीत जगत में 2003 में प्रवेश करवाया। दिलजीत ने अपने नाम के पीछे दोसांझ शब्‍द बहुत बाद में लगाया, जो उनके गांव का नाम है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed