फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   18-year-old youth dies in a road accident in Faridkot

फरीदकोट में सड़क हादसा: बस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर, 18 साल के युवक की मौत; पिता गंभीर घायल

Sun, 01 Nov 2026 12:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Nov 2026 12:15 PM IST
सार

फरीकोट में दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां सड़क हादसे में 18 साल के युवक की मौत हो गई और मृतक का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। बस द्वारा ट्रैकटर ट्रॉली को टक्कर मारने से ये हादसा हुआ। 

विज्ञापन
18-year-old youth dies in a road accident in Faridkot
क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फरीदकोट में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव कलेर के पास तेज रफ्तार बस का कहर देखने को मिला। एक निजी कंपनी की बस ने मिट्टी से जुड़े काम के सिलसिले में जा रही दो अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन




हादसे के बाद बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित स्कूल की दीवार से जा टकराई। मृतक की पहचान गांव ढुडी निवासी हुस्नदीप सिंह उर्फ जोत के रूप में हुई है, जबकि घायल पिता की पहचान बलराज सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक पिता-पुत्र अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर फरीदकोट से अपने गांव लौट रहे थे। 
विज्ञापन


गांव कलेर के पास पीछे से आई ए न्यू दीप कंपनी की बस ने पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी और फिर दूसरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हुस्नदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके पिता का उपचार जारी है। उधर, अकाली दल वारिस पंजाब के वरिष्ठ नेता एवं कोटकपूरा हलका इंचार्ज रछपाल सिंह सोसन ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे पर चिंता जताई। उन्होंने कलेर के पास हाईवे कट को हादसों का कारण बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और तेज रफ्तार बसों पर लगाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed