Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Punjab Kharar MLA Anmol Gagan left politics, started his political journey in 2020, ended in 2025
{"_id":"687c7e0bb2d26b7ebe0603d7","slug":"punjab-kharar-mla-anmol-gagan-left-politics-started-his-political-journey-in-2020-ended-in-2025-2025-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनमोल गगन मान: 'मैं सियासत छड्डन दा फैसला लिया है, मैनूं...', 2020 में रानजीतिक सफर की शुरुआत, 2025 में विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनमोल गगन मान: 'मैं सियासत छड्डन दा फैसला लिया है, मैनूं...', 2020 में रानजीतिक सफर की शुरुआत, 2025 में विराम
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:45 AM IST
सार
पंजाब के खरड़ से आप विधायक अनमोल गगन मान ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि दिल भारी है, पर मैं सियासत छड्डन दा फैसला लिया है...।
विज्ञापन
1 of 9
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
- फोटो : X @AnmolGaganMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आम आदमी पार्टी की खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को अचानक पद से इस्तीफा देकर पार्टी को जोरदार झटका दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा- ‘दिल भारी है, पर मैं सियासत छड्डन दा फैसला लेया है। मेरा एमएलए दे ओहदे तों स्पीकर साहब नूं दित्ता होया इस्तीफा स्वीकार कीता जावे। मेरी शुभकामनावां पार्टी नाल हण। मैनूं उम्मीद है, पंजाब सरकार लोकां दीयां उम्मीदां ते खरी उतरेगी।’
सियासत छोड़ने के फैसले को लेकर उन्होंने कोई भी स्पष्ट कारण नहीं बताया है। गौरतलब है कि अनमोल गगन ने मॉडलिंग और गायकी से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर 2020 में राजनीति में कदम रखा।
2 of 9
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
- फोटो : X @AnmolGaganMann
उसके बाद पार्टी ने उन्हें यूथ विंग का सह-प्रमुख बनाया था। आप के लिए उन्होंने कैंपेन सॉन्ग भी गाया था, जो काफी हिट हुआ था। पार्टी का भरोसा और बढ़ा तो साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने खरड़ के तत्कालीन विधायक कंवर संधू का टिकट काटकर अनमोल को मैदान में उतारा।
3 of 9
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
- फोटो : X @AnmolGaganMann
चुनाव में अनमोल ने अपने प्रतिद्वंद्वी शिअद के रणजीत सिंह गिल को करारी शिकस्त दी। इस पर पार्टी ने अनमोल को जीत का इनाम भी दिया और उन्हें पर्यटन एवं सभ्याचार, इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन, श्रम व शिकायत निवारण मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान केजरीवाल के साथ
- फोटो : X @AnmolGaganMann
विधायक बनने के बाद कुछ बयानों की वजह से चर्चा से वह चर्चा में आई और उसके बाद विवादों में घिर गईं। सितंबर 2024 में मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान अनमोल को मंत्री पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 9
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन का इस्तीफा
- फोटो : X @AnmolGaganMann
मंत्री पद से हटने के बाद अनमोल ने फील्ड में सभी गतिविधियां सीमित कर दी थी। बीती ग15 जुलाई को अनमोल गगन ने अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।