फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neeraj Chopra: पत्नी के साथ विंबलडन देखने पहुंचे नीरज चोपड़ा, शादी के बाद पहली बार दिखे हिमानी के साथ.. Photos

Sat, 19 Jul 2025 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 11:10 AM IST
सार

हरियाणा के ओलंपियन नीरज चोपड़ा की सोनीपत की टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ 16 जनवरी को शादी हुई थी। 

विज्ञापन
Neeraj Chopra watch Wimbledon with his wife Himani Photos
पत्नी के साथ नीरज चोपड़ा - फोटो : Instagram

गाेल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी मोर के साथ शादी के बाद पहली बार फोटो साझा की हैं। वे दोनों तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे। नीरज चोपड़ा ने ये फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। नीरज ने लिखा कि दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेनिस खिलाड़ियों को जीत के लिए मैदान में देखने का मौका मिला। उनकी फोटो पर प्रशंसक लगातार कमेंट कर रहे हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा कर रहे हैं। नीरज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच फोटो साझा की हैं। तीन में वे खुद व पत्नी संग नजर आ रहे हैं। दो फोटो विंबलडन कोर्ट के हैं।

Neeraj Chopra watch Wimbledon with his wife Himani Photos
पत्नी के साथ नीरज चोपड़ा - फोटो : Instagram

नीरज चोपड़ा ने कहा कि यह उनका स्टेडियम में टेनिस मैच देखने का पहला मौका है। यहां आकर बहु़त अच्छा लग रहा है। यहां इतने सारे लोग हैं और हर किसी में टेनिस के लिए जोश नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि रोजर फेडरर स्विटजरलैंड के लिए अच्छा खेल रहे हैं। वे उनसे एक टूर्नामेंट में मिले हैं। उनसे बात कर अच्छा लगता है। वे हर चीज को मेंटेन रखते हैं। एक खिलाड़ी को ऐसा करना भी चाहिए। एक खिलाड़ी के लिए उसके खेल, वेल्यू और परिवार में तालमेल होना चाहिए। किसी भी खेल में खिलाड़ी के पास विल पावर का होना बहुत जरूरी है। 
 

Neeraj Chopra watch Wimbledon with his wife Himani Photos
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1

नीरज ने जनवरी में की थी शादी

नीरज ने 16 जनवरी को सोनीपत की टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की थी। हिमाचल की शांत वादियों के बीच दोनों का विवाह हुआ था। शादी के बाद नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया था कि उन्होंने हिमानी से शादी रचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj Chopra watch Wimbledon with his wife Himani Photos
नीरज चोपड़ा - फोटो : Instagram

नीरज ने अपने इंस्टाग्राम पर पांच तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें से तीन में वह खुद और पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। एक में वह विंबलडन कोर्ट पर नजर आ रहे हैं। नीरज ने शुक्रवार रात को अपनी पत्नी हिमानी की फोटो साझा की। 

विज्ञापन
Neeraj Chopra watch Wimbledon with his wife Himani Photos
Neeraj Chopra - फोटो : instagram
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद नीरज ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया। वह लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed