{"_id":"603dc851a98c053f5e542b12","slug":"punjab-captain-amarinder-singh-sings-song-in-granddaughter-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोती की शादी में दिखा पंजाब के मुख्यमंत्री का अलग अंदाज, जानिए किस कला में पारंगत हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोती की शादी में दिखा पंजाब के मुख्यमंत्री का अलग अंदाज, जानिए किस कला में पारंगत हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह
Tue, 02 Mar 2021 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन की पोती की शादी में शामिल परिवार।
- फोटो : @preneet_kaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। पंजाब में कांग्रेस को अपने दम पर जीत दिलाने वाले कैप्टन एक बेहतरीन गायक भी हैं। इसकी जानकारी काफी कम लोगों को हैं लेकिन कैप्टन सुर की बेहतरीन समझ रख सकते हैं। उनका यह हुनर उनकी पोती की शादी में दिखा। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती सहरइंदर कौर की शादी रविवार को दिल्ली में हुई। दिल्ली के बिजनेसमैन से सहरइंदर की शादी रविवार को सिसवां स्थित आवास पर बहुत सादगी भरे समारोह में हुई। समारोह में पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार ही शामिल हुए। कैप्टन की कैबिनेट के मंत्री, विधायक व प्रदेश के सांसद और अन्य नेता इस समारोह में आमंत्रित नहीं थे। हालांकि मुख्यमंत्री के स्टाफ के कुछ निजी अधिकारी समारोह में दिखाई दिए। अब इस आयोजन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीएम पोती के लिए लोकगीत गाते दिख रहे हैं। साथ में उनकी पत्नी पटियाला की सांसद परनीत कौर भी दिख रही हैं।
पोती सहरइंदर की शादी में गीत गाते सीएम पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली जिले के गांव सिसवां स्थित डैम के किनारे बनाए गए शाही आवास में मुख्यमंत्री की पोती सहर इंदर कौर का विवाह दिल्ली के जाने-माने व्यापारी अदित्य नारंग से सिख रीति-रिवाज के अनुसार हुआ।
पोती सहरइंदर की शादी में गीत गाते सीएम पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि विवाह का कार्यक्रम तय होने के बाद से मुख्यमंत्री के आवास पर पार्टियों का सिलसिला शुरू हो गया था। हाल ही में मुख्यमंत्री ने अपने इस आवास पर प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को पार्टी दी थी। उन्होंने विवाह समारोह को पूरी सादगी के आयोजित करने के लिए यह फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहरइंदर कौर अपने पति के साथ
- फोटो : अमर उजाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो गीत गाया, वह आमतौर पर पंजाब में डोली उठने के समय गाया जाता है। इस लोकगीत के बोल कुछ इस प्रकार हैं...
आज दी दिहाड़ी रख डोली नी मां..
रवां बाबुल दी बनके गोली नी मां...
आज दी दिहाड़ी रख डोली नी मां..
रवां बाबुल दी बनके गोली नी मां...
विज्ञापन
पोती को दुलारते कैप्टन।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सहरइंदर कौर कैप्टन के बेटे रणइंदर सिंह की बेटी हैं। उनके पति आदित्य नारंग दिल्ली के बिजनेसमैन देविन नारंग के बेटे हैं। विवाह काफी सादगीपूर्ण हुआ लेकिन पार्टियों का सिलसिला 4 मार्च तक जारी रहेगा, जिसमें कैप्टन परिवार के अन्य रिश्तेदार और मित्रों को भी बुलाया जाएगा।