फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल से राम रहीम ने लिखी चिट्ठी, किसान आंदोलन और सरकार पर कही बड़ी बात, सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 01 Mar 2021 08:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Mar 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim wrote a letter for followers
राम रहीम ने लिखा पत्र। - फोटो : अमर उजाला

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सुनारिया जेल से अपनी मां, डेरा प्रबंधन व अनुयायियों के नाम पत्र लिखा है। पत्र में डेरा प्रमुख ने किसान संगठनों व केंद्र सरकार के बीच चल रहे विवाद का जिक्र किया है। डेरा प्रमुख ने लिखा है कि हम सतगुरु राम से प्रार्थना करते हैं कि देश के अन्नदाता व देश के राजा में जो विवाद चल रहा है, प्रभु आप दोनों को रास्ता दिखाएं। 

Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim wrote a letter for followers
गुरमीत राम रहीम। - फोटो : फाइल फोटो

राम रहीम ने जल्द ही बाहर आकर अपनी मां का पूरा इलाज करवाने को लेकर आश्वस्त किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि देश अभी कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है, इसलिए सभी तरक्की के रास्ते पर एकजुट होकर आगे बढ़ें। देश व संसार में सुख, शांति व खुशहाली के दरवाजे खुल जाएं। बाकी प्रभु उसी में खुश रखना, जिसमें तेरी रजा है। 

Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim wrote a letter for followers
गुरमीत राम रहीम। - फोटो : फाइल फोटो

इससे पहले भी पहुंची थी डेरा प्रमुख की चिट्ठी
इससे पहले भी डेरा प्रमुख द्वारा कार्यक्रमों के दौरान जेल से चिट्ठी भेजी जाती रही है। कार्यक्रम के दौरान डेरा प्रमुख द्वारा लिखी चिट्ठी पढ़कर डेरा श्रद्धालुओं को सुनाई जाती है। रविवार को सत्संग के पश्चात यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim wrote a letter for followers
आंदोलन कर रहे किसान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गुरुगद्दी दिवस पर आयोजित हुआ था कार्यक्रम 
रविवार को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम सिंह की गुरुगद्दी पर बैठने का 61वां दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में डेरा अनुयायियों ने भाग लिया। सत्संग पंडाल में बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से डेरा प्रमुख का रिकॉर्ड सत्संग सुनाया गया। इस मौके पर डेरा में चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim wrote a letter for followers
गुरमीत राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

26 फरवरी को जेल से भेजी गई थी चिट्ठी
डेरा प्रमुख द्वारा भेजी गई चिट्ठी पर जेल प्रशासन की 26 फरवरी की मुहर लगी है। चिट्ठी में डेरा प्रमुख ने अपनी मां को समय पर दवाइयां लेते रहने का परामर्श देते हुए लिखा है कि हम जल्दी आकर आपका पूरा इलाज जरूर करवाएंगे। डेरा प्रमुख ने लिखा है कि सतगुरु राम जो भी करते हैं 100 प्रतिशत ठीक करते हैं। डेरा अनुयायियों को घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने का भी परामर्श दिया है। इसके साथ ही देश की सुख शांति के लिए एक दिन का व्रत रखने और जरूरतमंदों को राशन देने के लिए लिखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed