भाजपा की साइट पर भारत से बड़ा पाकिस्तान!
पंजाब भाजपा की अधिकारिक वेबसाइट खोलने पर खालिस्तान का नक्शा दिखाई दे रहा है। चौंकिए मत, कारण कुछ और है। दरअसल भाजपा पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट www.bjppunjab.in वेबसाइट को हैक कर लिया है। दावा है कि वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक किया है।
भाजपा की साइट पर भारत से बड़ा पाकिस्तान!
भाजपा पंजाब की वेबसाइट खोलने पर एक पॉपअप बॉक्स खुलता है जिसमें लिखा दिखता है आपका स्वागत है -इस्लाम जिंदाबाद-पाकिस्तान जिंदाबाद-नारा ए तकबीर-अल्लाह हो अकबर।
भाजपा की साइट पर भारत से बड़ा पाकिस्तान!
हैकर ने लिखा है कि यह हरकत भारतीय स्किड गॉडजिला की ओर से पाकिस्तानी वेबसाइटों को मार्च में कथित तौर पर हैक करने और संबंधित डाटा लीक करने के जवाब के तौर पर की गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
भाजपा की साइट पर भारत से बड़ा पाकिस्तान!
वेबसाइट पर भारत विरोधी नारे, फोटो और ऑडियो भी किए गए हैं। हैकर्स ने वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर कलम करने और मुंबई जैसे हजारों हमलों की धमकी सहित भारत विरोधी कई बातें पोस्ट की है। हैकर ने अपनी पहचान केएआई-एच4एक्सआरआर के तौर पर जाहिर की है।
भाजपा की साइट पर भारत से बड़ा पाकिस्तान!
इसके आगे लिखा है 14 अगस्त जश्ने आजादी मुबारक हो पाकिस्तानियों। यहां भारतीयों को संबोधित करते हुए कई बातें ऐसी लिखी हैं जो पूरी तरह भारत विरोधी हैं। पृष्ठभूमि में विभिन्न वेबसाइटों को हैक कर लिए जाने से संबंधित भारतीय चैनलों की विभिन्न पुरानी खबरों की एक मिश्रित ऑडियो क्लिपिंग चलती रहती है।