{"_id":"593d655c4f1c1ba95d9beed7","slug":"protest-after-women-constable-suicide-in-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: थाने में महिला कांस्टेबल सुसाइड के बाद बवाल, घंटों तक हाइवे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: थाने में महिला कांस्टेबल सुसाइड के बाद बवाल, घंटों तक हाइवे रहा जाम
कंवरपाल/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की मौत के बाद मां को नौकरी मिली। मां की हत्या कर दी गई तो नौकरी बेटी को मिल गई, लेकिन अब बेटी फंदे पर झूली तो बवाल हो गया।
Ludhiana suicide
कांस्टेबल अमनप्रीत कौर द्वारा लुधियाना के थाना जोधा के मुंशी निर्भय सिंह द्वारा परेशान किए जाने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आत्महत्या के दूसरे दिन रविवार को प्रदर्शनकारी फिर से जुट गए। पहले तो प्रदर्शनकारियों ने उस एंबुलेंस का घेराव कर दिया, जिसमें अमनप्रीत कौर का शव था। प्रदर्शनकारियों ने उसे तोड़ने की कोशिश की। पहले तो प्रदर्शनकारी पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे।
Ludhiana suicide
इसके बाद जब तीन डॉक्टरों पर आधारित बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया तो प्रदर्शनकारी पोस्टमार्टम की वीडियो सीडी मांगने लगे। जब प्रदर्शनकारियों को सीडी नहीं मिली तो उन्होंने सुधार सिविल अस्पताल की एसएमओ के दफ्तर का दरवाजा उखाड़ दिया और अस्पताल में तोड़फोड़ की। वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को हटाया। डीआईजी गुरप्रीत सिंह तूर और एसएसपी सुरजीत सिंह ने सीडी दिलाने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ludhiana suicide
प्रदर्शनकारियों ने रविवार सुबह 10 बजे ही बठिंडा लुधियाना हाईवे जाम कर दिया और किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया। प्रदर्शनकारियों के डर से पुलिस ने भी अपने वाहन उनसे दूर ही खड़े कर रखे थे। इसके अलावा प्रदर्शनकारी थाना जोधा में तैनात मुंशी निर्भय सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस उन्हें आश्वासन देती रही कि वह निर्भय सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Ludhiana suicide
जानकारी के अनुसार करतार सिंह सराभा मैमोरियल अस्पताल से रविवार सुबह एंबुलेंस के जरिए कांस्टेबल अमनप्रीत कौर का शव सुधार के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पहले से ही मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को घेर लिया और शव अंदर नहीं जाने दिया। उन्होंने एंबुलेंस में तोड़ फोड़ करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह से पुलिस ने वहां से गाड़ी भगाई और मोर्चरी तक ले गए। लोग भी उनके पीछे मोर्चरी तक गए।