अगर आप छोटी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह सही वक्त है इसे खरीदने का। नहीं तो GST लगने के बाद आप बहुत पछताएंगे, देखिए
2 of 9
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800
- फोटो : Maruti Suzuki
एक जुलाई से छोटी कारों की कीमतों के बढ़ने की संभावना है। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लागू होने के बाद ऐसा हो सकता है। हां, यदि आपको लग्जरी कार खरीदना है तो आप थोड़ा इंतजार कर लें क्योंकि लग्जरी कारों के दामों में गिरावट आने की संभावना है।
जीएसटी को लेकर कारों के चार सेगमेंट तैयार किए गए हैं। इसमें छोटी कारें, मिड साइज कार, लग्जरी कार और एसयूवी शामिल हैं। जीएसटी के आने के बाद पांच फीसदी कंपनसेसन सेस तो एकदम तय है। इसमें एक, तीन और पंद्रह फीसदी का सेस लगेगा।
कारों के ये हैं चार सेगमेंट
छोटी कारें : जिनकी लंबाई चार मीटर से कम है और पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर से ज्यादा और 1.5 से कम का है।
मिड साइज कारें : जिनकी लंबाई चार मीटर तक है, जिनका इंजन 1.5 लीटर तक है
लग्जरी कारें : जिनकी लंबाई चार मीटर से ज्यादा और इंजन की क्षमता 1.5 लीटर है।
एसयूवी: जिनकी लंबाई चार मीटर से ज्यादा और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम तक है। इंजन 1.5 या ज्यादा है।