फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुखबीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी विधायकों पर लाठीचार्ज

Tue, 02 Jun 2015 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Jun 2015 02:40 PM IST
विज्ञापन

सुखबीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी विधायकों पर लाठीचार्ज

police lathicharge on congress workers in chandigarh

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई, वाटर कैनन से पानी की बौछारें की। इसमें विधायक समेत कई कांग्रेसी जख्मी हो गए।

Trending Videos

सुखबीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी विधायकों पर लाठीचार्ज

police lathicharge on congress workers in chandigarh

मामला उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के रिसॉर्ट प्रोजेक्ट के लिए सड़क निर्माण से संबंधित है और यह मामला गहराता जा रहा है। इसी मामले को लेकर कांग्रेसियों ने बादल के ‌रिसॉर्ट का घेराव किया। उन्होंने विवाद से जुड़ी सड़क पर मार्च किया। साथ ही धरना देकर गिरफ्तार दी। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

सुखबीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी विधायकों पर लाठीचार्ज

police lathicharge on congress workers in chandigarh

सिसवां टी-प्वाइंट पर धरने में शामिल प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चौधरी के अलावा इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रधान व गिद्दड़बाहा से विधायक अमरिदंर सिंह राजा वडिंग, एआईसीसी प्रवक्ता विजयइंद्र सिंगला व सचिव कुलजीत सिंह नागरा, खरड़ से विधायक जगमोहन सिंह कंग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी विधायकों पर लाठीचार्ज

police lathicharge on congress workers in chandigarh

उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस की ओर से पानी की बौछार और हल्का बल प्रयोग करने से पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चौधरी समेत कुछ अन्य नेता घायल हो गए।

विज्ञापन

सुखबीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी विधायकों पर लाठीचार्ज

police lathicharge on congress workers in chandigarh

प्रदर्शन के दौरान राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब के युवाओं को राज्य की अकाली दल-भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ लड़ने के लिए कमर कस लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने पंजाब के युवाओं का भविष्य बिगाड़ दिया है। यहां इंडस्ट्री नहीं है, रोजगार नहीं हैं, निवेश नहीं है, कृषि नहीं है, शिक्षा नहीं है, स्वास्थ्य नहीं है। इस सरकार ने ऐसा कोई अच्छा काम नहीं किया, जिसका इन्हें श्रेय दिया जाए। राज्य दीवालिया हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed