फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथों की मेहंदी तक उतरी नहीं...कि उजड़ गया सुहाग, तस्वीरें

Tue, 02 Jun 2015 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Jun 2015 02:35 PM IST
विज्ञापन

हाथों की मेहंदी तक उतरी नहीं...कि उजड़ गया सुहाग, तस्वीरें

 3 man dead in severage due to poisonic gas in chandigarh

अभी-अभी शादी हुई थी। हाथों से मेहंदी भी नहीं उतरी थी, कि उसका सुहाग उजड़ गया। अब वह किसके सहारे जिएगी। रह-रह कर होश में आती वह बस इतना कहती और फिर बेसुध हो जाती। तस्वीरों में पूरा मामला।

Trending Videos

हाथों की मेहंदी तक उतरी नहीं...कि उजड़ गया सुहाग, तस्वीरें

 3 man dead in severage due to poisonic gas in chandigarh

ये दर्दनाक नजारा चंडीगढ़ में उस वक्त देखने को मिला, जब सीवरेज 30 मिनट में तीन जिंदगियों को लील गया। 3 मजदूर एक-एक करके सीवरेज में उतरे और जिंदा वापस नहीं लौटे। जहरीली गैस के कारण उनकी सांसों की डोर टूट चुकी थी। बचा तो सिर्फ, तीन जोड़ी चप्पल, उतारे गए कपड़े और घर से लाए खाने के टिफिन।

हाथों की मेहंदी तक उतरी नहीं...कि उजड़ गया सुहाग, तस्वीरें

 3 man dead in severage due to poisonic gas in chandigarh

दरअसल, चंडीगढ़ में सेक्टर-31 स्थित 3 बीआरडी एरिया में सीवरेज की सफाई करने मैनहोल में उतरे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। इस हादने जहां नगर निगम की लापरवाही की पोल खोल दी, वहीं तीन परिवारों को जिंदगी भर के लिए दर्द दे दिया। तीनों परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। तीनों कर्मचारी एक रस्सी और कमजोर सीढ़ी के सहारे मैनहोल में उतरे, मगर उसके बाद बाहर नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों की मेहंदी तक उतरी नहीं...कि उजड़ गया सुहाग, तस्वीरें

 3 man dead in severage due to poisonic gas in chandigarh

लोगों का कहना है कि अगर कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण दिए जाते तो शायद हादसा न होता। तीनों के शवों को फायर विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। यही नहीं सीवरेज की सफाई करने आए चार कर्मचारियों में से तीन तो नए ही थे, जिन्हें काम की ज्यादा जानकारी भी नहीं थी। फायर कर्मचारियों ने 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। उनके शरीर में काफी पानी भर गया था। तीनों को जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया।

विज्ञापन

हाथों की मेहंदी तक उतरी नहीं...कि उजड़ गया सुहाग, तस्वीरें

 3 man dead in severage due to poisonic gas in chandigarh

जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार सीवरेज के मैनहोल काफी दिनों से बंद होते हैं, उनमें मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड गैस होती है, जोकि काफी खतरनाक होती है। जब किसी मैनहोल की सफाई करनी होती है तो उसके और उसके आसपास के 4 से 5 मैनहोल के ढक्कनों को खोला जाता है, ताकि ये दोनों गैसें निकल जाएं। इसके बाद कर्मचारी एक मोमबत्ती जलाकर बाल्टी में रखता है और मैनहोल के नीचे भेजता है अगर मोमबत्ती बुझ जाती है, तो इसका मतलब है कि अभी भी गैसें हैं। अगर मोमबत्ती जलती रहती है, तो इसका मतलब नीचे ऑक्सीजन गैस है और कर्मचारी मेनहोल में सफाई के लिए उतर सकता है। एक ठेकेदार के अनुसार अब तो गैस की जांच के लिए अलग से भी उपकरण आ गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed