हनीप्रीत की तलाश जारी है, वह डेरे के कई अहम राज जानती है जो अगर बाहर आ गए तो राम रहीम की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसलिए अब एक नई बात सामने आई है, देखिए
2 of 8
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां नेपाल में है। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत बिहार के रास्ते विराट नगर होते हुए नेपाल पहुंची है। नेपाल पहुंचने के बाद वह लगातार अपने ठिकाने बदल रही है।
3 of 8
हनीप्रीत, राम रहीम
- फोटो : self
उधर, खुफिया एजेंसियों ने आशंका जाहिर की है कि हनीप्रीत की जान को खतरा भी हो सकता है। क्योंकि वह डेरे के कई अहम राज जानती है। इस इनपुट से हरियाणा पुलिस अवगत है।
इस इनपुट के बाद हरियाणा पुलिस भी पूरी तरह से चौकस हो गई है। पुलिस जल्द से जल्द हनीप्रीत को अपनी हिरासत में लेना चाहती है। हालांकि, इसके लिए हरियाणा पुलिस की टीमें नेपाल बार्डर तक खाक छान रहीं हैं। सभी हवाई अड्डों पर हनीप्रीत को लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है।
5 of 8
Ram Rahim With Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
पहले भी राजदार इस दुनिया में नहीं रहे
हनीप्रीत डेरामुखी गुरमीत सिंह की मुंहबोली बेटी है और वर्ष 2011 से डेरामुखी के काफी करीब है। वह डेरामुखी की हर गतिविधि की राजदार है। यदि हनीप्रीत पकड़ी जाती है तो डेरे से जुड़े कई और सनसनीखेज राज भी सामने आ सकते हैं।