फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ में बवाल का दिन: काैमी इंसाफ मोर्चा-पुलिस की भिड़ंत, पहले लाठियां फिर चलीं तलवारें, देखें तस्वीरें

Tue, 07 Jan 2025 05:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Jan 2025 05:18 PM IST
सार

कौमी इंसाफ मोर्चा चंडीगढ़ और मोहाली की सीमा पर दो साल से पक्का मोर्चा लगाए बैठा है। उनकी मांग सिख बंदियों की रिहाई है। मंगलवार को मोर्चा के सैकड़ों सदस्यों की तरफ से सीएम आवास की तरफ मार्च निकाला गया था। 

विज्ञापन
Photos of Clash between quami insaf morcha and police in chandigarh
चंडीगढ़ में बवाल। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ और मोहाली की सीमा पर दो साल से पक्का मोर्चा लगाए बैठे कौमी इंसाफ मोर्चा ने मंगलवार को पंजाब सीएम के आवास का घेराव करने का एलान किया था। मंगलवार को मोर्चा के सदस्य आतंकी हवारा के पिता की अगुवाई में आगे बढ़े। प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़-मोहाली हाईवे पर आईएसबीटी-43 बस स्टैंड के सामने सड़क के बीच जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इससे ट्रैफिक जाम हो गया।
Photos of Clash between quami insaf morcha and police in chandigarh
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प। - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मोर्चा के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मार्च को आतंकी हवारा का पिता लीड कर रहा था। 
Photos of Clash between quami insaf morcha and police in chandigarh
चंडीगढ़ में बवाल - फोटो : संवाद
इस बीच प्रदर्शनकारियों की तरफ से पत्थर उठा लिए, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर का सिर भी फट गया है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Photos of Clash between quami insaf morcha and police in chandigarh
चंडीगढ़ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को लाठी चार्ज करता देख निहंगों ने भी तलवारें लहरानी शुरू कर दी। जैसे-तैसे पुलिस ने मोर्चा के कई लोगों को हिरासत में लिया और इन्हें हाईवे के बीच से हटाया। तलवारें लगने से सेक्टर-11 थाना प्रभारी जयवीर राणा, एएसआई रमेश कुमार और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। सभी को सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Photos of Clash between quami insaf morcha and police in chandigarh
चंडीगढ़ में बवाल - फोटो : संवाद
चंडीगढ़ पुलिस सहित अन्य फोर्सेज के करीब 3 हजार जवानों को मौके पर तैनात किया गया था। मोर्चे पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed