{"_id":"5a8bfdac4f1c1baa1b8b8620","slug":"petrol-pumps-use-trick-to-cheat-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर आपकी आंखों के सामने होती है तेल की चोरी, जानना चाहेंगे कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर आपकी आंखों के सामने होती है तेल की चोरी, जानना चाहेंगे कैसे?
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 Feb 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप जानते हैं कि पेट्रोल पंप पर आपकी आंखों के सामने ही तेल की चोरी की जाती हैं और आपको भनक तक नहीं लगती। जानिए ऐसा कैसे होता है?
petrol pump
देशभर में जहां पेट्रोल पंपों द्वारा ‘शार्ट डिलीवरी’ यानी कम तेल डालने के मामले सामने आते रहे हैं, वहीं हरियाणा भी इस मामले में पीछे नहीं है। पंचकूला समेत हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है और इस गड़बड़झाले में वाहन चालकों को अच्छी खासी चपत लग रही है। इसका खुलासा हुआ है अमर उजाला के हाथ लगी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की छापेमारी की रिपोर्ट से।
petrol pump
ऐसे चलता है यह ‘खेल’
विभाग के नियमानुसार, किसी भी पेट्रोल पंप पर लगी पेट्रोल व डीजल मशीन पर 5 लीटर तेल डालते हुए की डिलीवरी करते हुए 25 एमएल तेल कम या ज्यादा डलना जायज माना जाता है। लेकिन हरियाणा में ऐसे कई मामले सामने आए जिसमें इससे काफी कम तेल डाला जा रहा था। इस बात से वाहन चालक अंजान थे और ये सब हो भी उनकी आंखों के सामने रहा था।

आप मीटर रीडिंग देखते रहे और सेंध लग गई
मान लें कि आप पेट्रोल पम्प पर गए और 600 रुपये का पेट्रोल डलवाया। 600 रुपये का पेट्रोल भरवाने में करीब 1 सवा मिनट का समय लगता है। आपका सारा ध्यान मीटर की रीडिंग पढ़ने में निकल जाता है और अगर इस बीच 10 सेकंड के लिए भी स्विच ऑफ होता है तो समझ लीजिए कि आपके 600 रुपये के पेट्रोल में करीब 50-100 रुपये का टांका यह शातिर लगा देते हैं।

वाहन चालकों की अमूमन शिकायतें रहती हैं कि कई पेट्रोल पंपों पर मशीनों में टेंपरिंग कर उनके वाहनों कम डीजल व पेट्रोल डाला जाता है। ये शिकायतें जब हरियाणा सरकार तक पहुंची तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मार्फत प्रदेश में व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ा गया। विभिन्न जिलों के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की गई जिसमें इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। विभाग ने इस दौरान कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप संचालकों के चालान करते हुए लाखों रुपये कम्पाउंडिंग फीस वसूली।