{"_id":"592dae724f1c1bc771bdaa76","slug":"petrol-pump-checking-in-jind-big-fraud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: पेट्रोल डलवाया तो निकला पांच लीटर, मीटर घूम गया सवा छह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: पेट्रोल डलवाया तो निकला पांच लीटर, मीटर घूम गया सवा छह
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Wed, 31 May 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Petrol Pump checking
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों पर होने वाला गड़बड़झाला अभी भी जारी है, सोचिए उस समय क्या हुआ होगा जब सबके सामने पेट्रोल 5 लीटर निकला लेकिन मीटर सवा छह लीटर तक घूम गया।
Petrol Pump checking
मामला हरियाणा के जींद का है, जहां खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को पेट्रोल पंपों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान गोहाना रोड स्थित राधा स्वामी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में बड़ा झोल सामने आया। यहां पांच लीटर पेट्रोल लेने पर उपभोक्ताओं को सवा लीटर का फटका लग रहा है।
Petrol Pump checking
मीटर चलता रहा, पेट्रोल नहीं आया
जांच के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति तथा मापतौल विभाग की टीम ने राधा स्वामी पेट्रोल पंप पर पांच लीटर का माप भरने के लिए मशीन चलाई। इस दौरान मीटर की रीडिंग चलती रही, लेकिन पेट्रोल नहीं आया। जब पांच लीटर का माप भरा तो मीटर में रीडिंग 6.24 लीटर निकल चुकी थी। इससे साफ हुआ कि प्रति पांच लीटर पेट्रोल पर उपभोक्ताओं को करीब सवा लीटर पेट्रोल का फटका लग रहा है। हालांकि इसी पेट्रोल पंप पर डीजल की मशीन में कोई खामी नहीं पाई गई।

चोरी पकड़ी गई तो, बोले कर रखी है शिकायत
अधिकारियों के अनुसार पेट्रोल पंप की चोरी पकड़े जाने पर यहां मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कंपनी को शिकायत कर रखी है, लेकिन शिकायत का कोई भी साक्ष्य ये लोग नहीं दिखा पाए। इस पर मशीन को सील कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार पेट्रोल पंप की चोरी पकड़े जाने पर यहां मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कंपनी को शिकायत कर रखी है, लेकिन शिकायत का कोई भी साक्ष्य ये लोग नहीं दिखा पाए। इस पर मशीन को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
Petrol Pump checking
मिलावट का बड़ा मामला आ चुका है सामने
करीब पांच साल पहले शहर के पटियाला चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर मिलावट का बड़ा मामला सामने आया था। यहां डीजल और पेट्रोल में पानी की मिलावट की जा रही थी। लोगों की काफी शिकायत आने के बाद यहां विभागीय कार्रवाई हुई तो इसका पर्दाफाश हुआ। वहीं एक पेट्रोल पंप पर पहले भी कम तेल देने का खुलासा हो चुका है।