{"_id":"5912e03f4f1c1b2d028b457a","slug":"petrol-diesal-rates-very-cheap-and-low-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए एक ऐसा राज्य, जहां पेट्रोल डीजल सबसे सस्ता, वजह भी जान लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए एक ऐसा राज्य, जहां पेट्रोल डीजल सबसे सस्ता, वजह भी जान लीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 11 May 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
पांच राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम रोज बदलने शुरू हो गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा प्रदेश भी है जहां पेट्रोल और डीजल सबसे सस्ता है।
Trending Videos
petrol pump
स्मार्ट सिटी की दौड़ में बेशक चंडीगढ़ अभी पीछे है पर पेट्रोल और डीजल की स्मार्ट प्राइजिंग में सिटी ब्यूटीफुल अब पांच शहरों में सबसे आगे निकल गया है। चंडीगढ़ में डीजल और पेट्रोल के दाम जमशेदपुर, पुडुचेरी, उदयपुर और विशाखापत्नम से कम हैं। एक मई से रोजाना बदल रहे इन रेट्स के अनुसार चंडीगढ़ के दाम दूसरी सिटी से दो रुपये से लेकर पांच रुपये तक कम हैं।
petrol pump
पेट्रोल और डीजल के दाम चंडीगढ़ में कम होने की अहम वजह है पेट्रोल और डीजल पर लगाया जाने वाला टैक्स। एक पेट्रोलियम कंपनी एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के अनुसार पेट्रोल के दाम को कैलकुलेट करने का एक खास फार्मूला है, जिसमें टैक्स शामिल होते हैं। यह हरेक राज्य के लिए अलग अलग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
petrol pump
सिटी-----पेट्रोल-------डीजल
चंडीगढ़---64.04----56.34
जमशेदपुर--68.06---58.83
पुडुचेरी----64.47----57.28
उदयपुर----68.93----59.79
विजग----71.02-----61.37
चंडीगढ़---64.04----56.34
जमशेदपुर--68.06---58.83
पुडुचेरी----64.47----57.28
उदयपुर----68.93----59.79
विजग----71.02-----61.37
विज्ञापन
petrol pump
एक मई से डीजल और पेट्रोल के दामों में रोजाना होने वाले परिवर्तन के बाद अब चंडीगढ़ में ईंधन सबसे सस्ती दरों पर पहुंच गया है। चंडीगढ़ में पेट्रोल पंचकूला से 2.16 रुपये सस्ता है जबकि मोहाली से यह 7.76 रुपये सस्ता है। वहीं शहर में डीजल मोहाली से 1.70 रुपये सस्ता है जबकि पंचकूला से 1.26 रुपये सस्ता हो गया है।